राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी के दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़े बिजनेस का भंडाफोड़ हुआ है. यह खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान हुआ. मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है. क्राइम ब्रांच ने घोंडा और नांगलोई में छापेमारी करके नकली ENO और FeviKwik बनाने, पैक करने के कथित कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक, 1,97,856 पैक ENO का पाउच और 310 किलो से ज्यादा खुले भरे पाउच मिले, जिनकी संख्या करीब 4 लाख बताई गई है. इसके अलावा 1,12,560 नकली FeviKwik पाउच, लाखों यूनिट के लिए पैकिंग सामग्री और MDH मसाला की पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई है.

सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस...
नांगलोई की फैक्ट्री से पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली FFS मशीन और करीब 200 किलो कच्चा माल भी मिलने की भी जानकारी सामने आई है. क्राइम ब्रांच अब कच्चे माल के सोर्स, सप्लाई चेन, खरीदारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

नवीन सिंघल (51) और बलराज बंसल (45) को अंतरराज्यीय स्तर पर नकली प्रोडक्ट बनाने वाले रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 17-18 अक्टूबर को घोंडा में दो गोदामों और नांगलोई के अमन पुरी में एक अवैध निर्माण और पैकेजिंग यूनिट पर छापेमारी की गई.
यह भी पढ़ें | समुद्र के रास्ते श्रीलंका भेजी जा रही थी 100 करोड़ की ड्रग्स, चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट ऐसे पकड़े गए
यह भी पढ़ें | जूते की दुकान में चल रहा था अस्पताल; कानपुर में छापेमारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम, शटर गिराकर भागे झोलाछाप डॉक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं