दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में फैले हेरोइन की सप्लाई और इसके बनाने वाले एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 60 करोड़ रुपये कीमत की 8.128 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में 12,81,700 रुपये कैश, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले 3.291 किलोग्राम केमिकल और अन्य सामग्री, तीन SUV गाड़ियां और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. जांच की शुरुआत 16 सितंबर को हुई, जब एक स्पेशल स्टाफ टीम ने बेगमपुर के सेक्टर 32 में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को रोका और हरियाणा के रोहतक निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गाड़ी से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये कैश बरामद किए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हुड्डा पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रह चुका है.
एक के बाद एक गिरफ्तारी...
4 अक्टूबर को जांच टीम ने सीता कॉलोनी, जानकीपुरम, लखनऊ में एक कथित हेरोइन निर्माण सुविधा पर छापा मारा और उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 35 वर्षीय बबलू को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 6.275 किलोग्राम ताजा हेरोइन, 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड और गैस सिलेंडर, मिक्सर-ग्राइंडर, बर्तन, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और अन्य सामग्री सहित निर्माण प्रक्रिया में कथित तौर पर उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए. पुलिस ने बताया कि बबलू पहले भी एनडीपीएस मामले में शामिल रहा है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
पूछताछ के दौरान बबलू से मिली जानकारी के आधार पर, जांच टीम ने बरेली में रुखसार अली उर्फ राजू को खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया. उसे इस मामले का मुख्य सप्लायर और मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी का मालिक बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी NDPS यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस से जुड़े तीन मामलों में शामिल रह चुका है.
- 6 अक्टूबर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मुझियाना गांव के रहने वाले अजाज अहमद (38) को गिरफ्तार किया. आरोप है कि वह रुखसार अली को कच्चा अफीम सप्लाई करता था. पुलिस ने उसके पास से 501 ग्राम हेरोइन और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की. पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी NDPS के एक मामले में शामिल रहा है.
- 16 अक्टूबर को बदायूं के रहने वाले मोहम्मद अजहर (20) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का आरोप है कि वह अजाज अहमद को हेरोइन और कच्चा अफीम सप्लाई करता था. पुलिस ने उसके पास से 551 ग्राम हेरोइन, 9,81,700 रुपये नकद और एक हुंडई क्रेटा कार बरामद की. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अजहर के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से इस कथित नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन का खुलासा करने में मदद मिली है, जिसमें अफीम की खेती और कच्चे माल की सप्लाई से लेकर हेरोइन बनाने और अलग-अलग राज्यों में उसे बांटने तक का काम शामिल है.
यह ऑपरेशन ACP अजमेर सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व वाली एक स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा चलाया गया था. मामले में आगे की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें | मुंबई के माफिया से श्रद्धा दुबे का कनेक्शन! क्या Z गैंग का ड्रग्स सिंडिकेट चलाती थी शिवा शर्मा की गर्रलफ्रेंड?
यह भी पढ़ें | पंजाब में ड्रग्स के कारण अपनों को खोने वालों से मिले अमित शाह, बोले- कभी अपने आप को इतना दुखी नहीं पाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं