विज्ञापन

दशहरे पर खून की 'होली': Instagram पर कमेंट और 9वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, मास्क पहनकर आए थे आरोपी

दिल्ली में मंगलवार शाम को दुर्गा विसर्जन की भीड़ में एक नाबालिग की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट को बताया जा रहा है.

दशहरे पर खून की 'होली': Instagram पर कमेंट और 9वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, मास्क पहनकर आए थे आरोपी
दिल्ली के पीतमपुरा में नकाबपोश हमलावरों ने नाबालिग की हत्या कर दी.
NDTV
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान खूनी वारदात ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया. इंस्टाग्राम पर हुए एक कमेंट को लेकर हुई रंजिश में हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर दी, जिसमें 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह सनसनीखेज वारदात पीतमपुरा के FP ब्लॉक / PU ब्लॉक इलाके में मंगलवार शाम की है. पुलिस के मुताबिक, दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान आशु नाम के युवक पर कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि आशु पर हमला होते देख उसका दोस्त अरुण, जो 9वीं कक्षा का छात्र था और विसर्जन देखने घर से निकला था, उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने आया. इसी दौरान हमलावरों ने अरुण पर भी एक के बाद एक कई वार कर दिए.

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में जिस अरुण की मौत हुई है, उसका उन आरोपी लड़कों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट को लेकर झगड़ा चल रहा था.

आरोपी पहले दुर्गा विसर्जन में आए. उन्होंने आशु पर हमला किया. तभी नाबालिग अरुण बचाने पहुंचा. हमलावर ने दोनों पर हमला कर दिया. 

आशु के पैर पर चाकू लगा लेकिन वह भाग निकला. लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण अरुण फंस गया. अरुण हमलावरों के बीच फंस गया. इसके बाद हमलावरों ने कई बार अरुण पर चाकू से वार किए. 

घायल हालत में दोनों को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. अरुण 16 साल का था और 9वीं क्लास में पढ़ता था.

यह भी पढ़ें | 'तुमको घुमा-घुमाकर मारेंगे'.. नए ऑडियो में श्रद्धा शिवा शर्मा को किस 'सर' का नाम लेकर दे रही थी धमकी?

फिर भीड़ में ही शामिल हो गए आरोपी

हमलावर दुर्गा विसर्जन में मास्क लगाकर आए थे. आशु और अरुण पर हमला करने के बाद हमलावर वहां से निकले. पास ही में दशहरा ग्राउंड है, जहां कल दशहरे के कारण भीड़ थी. आरोपी इसी भीड़ में शामिल हो गए.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से प्लानिंग करके आए थे. सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था ताकि भीड़ में पहचाने न जा सकें. 

4 नाबालिग गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले. इसके आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

(रिपोर्टः किरणपाल सिंह)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Crime News, Delhi Murder, Delhi Murder News In Hindi, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com