विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट से एक अफगानी ने ऐसे मारी एंट्री, गिरफ्तार

फर्जी टिकट का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे में प्रवेश करनेवाले एक अफगान नागिरक को सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार किया है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट से एक अफगानी ने ऐसे मारी एंट्री, गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: फर्जी टिकट का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे में प्रवेश करनेवाले एक अफगान नागिरक को सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार किया है. वह अपनी महिला दोस्त को विदा करने हवाई अड्डे पर आया था. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजिक नाम के व्यक्ति को हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बुधवार को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त स्पाइस जेट का विमान हुआ अनियंत्रित, बाल-बाल बचे यात्री

सुरक्षा कर्मियों ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 (टी 3) के अंदर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया था. राजिक ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को बताया कि वह काबुल जा रही अपनी महिला दोस्त को छोड़ने यहां आया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजिक ने रद्द टिकट का इस्तेमाल हवाई अड्डे में प्रवेश करने के लिए किया था.

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Fake Ticket, Afghan Citizen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com