- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और डेयरी सेक्टरों में भारत के हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयास किया है.
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कृषि और डेयरी को संरक्षित रखा गया है.
- वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि यह ट्रेड डील भारत के आर्थिक विकास और विभिन्न वर्गों के लिए अवसर लाएगी.
वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी जैसे सेक्टरों में भारत के हित को संभाला है और इन पर कभी कोई समझौता होने नहीं दिया है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भी भारत के दृष्टिकोण से जो संवेदनशील सेक्टर हैं - जैसे एग्रीकल्चर और डेयरी उनको संरक्षित किया गया है. यह सौदा कृषि और डेयरी क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा करेगा.
वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आत्मीय संबंध हैं और जो ट्रेड डील फाइनल किया गया है. वह भारत के सभी प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले सबसे बढ़िया ट्रेड डील है.
उन्होंने कहा, "140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि यह समझौता भारत के आर्थिक विकास, किसानों, गरीबों, मछुआरों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आएगा।"
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाये गए सवालों पर जवाब देते हुए पियूष गोयल ने कहा, "मैं भारत अमेरिका ट्रेड डील पर संसद में बोलना चाहता था लेकिन जिस तरह का भद्दा दृश्य आज लोकसभा में दिखाई दिया, उसके लिए मैं कांग्रेस, विपक्षी पार्टियों के नेताओं के व्यवहार की घोर निंदा करता हूं. राहुल गांधी नेगेटिव सोच के प्रतीक हैं. राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं, राहुल गांधी को देश की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है".
कुछ विपक्षी सांसदों ने ये सवाल उठाया था कि डील की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों किया. इसपर पियूष गोयल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा,
"मैंने देखा कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि डील का ऐलान डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ? अमेरिका ने ही भारत पर रिसिप्रोकल टैरिफ लगाया था तो उसे हटाने का ऐलान तो अमेरिका को ही करना था. INDI BLOC is a failed group of disparate leaders. Congress, Trinamool Congress, Samajwadi Party and CPM leaders have failed India in all aspects".
वाणिज्य मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा -- UPA के 10 साल के शासनकाल के दौरान भारत दुनिया की Fragile 5 अर्थव्यवस्था बन गया, मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी की भ्रामक सोच से लोग उनके साथ जुड़ेंगे.
वाणिज्य मंत्रालय का आंकलन है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से जो लेबर इंटेंसिव सेक्टर है जैसे टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग गुड्स और छोटे और लघु उद्योगों को ढेर सारे बिजनेस के नए अवसर मिलेंगे.
फिलहाल भारत और अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, और जल्द ही एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर साडी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं