विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में होगी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दो दिन के कोहरे के कहर के बाद आज मौसम साफ है, लेकिन 24 घंटे के भीतर मौसम फिर बदलने वाला है. आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है.

Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में होगी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम
Delhi Weather News
  • दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह हल्का से घना कोहरा छाया और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
  • 5 फरवरी से दिल्ली में मौसम सामान्य होने के साथ ठंड में कमी और बारिश की संभावना जताई गई है
  • हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम भारत में 3 पश्चिमी विक्षोभों के कारण बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम बदला नजर आया और सुबह के वक्त हल्का से घना कोहरा कई जगहों पर दिखाई दिया. हालांकि ठंड में थोड़ी राहत मिली और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिल्ली में 5 फरवरी से भी मौसम सामान्य होने के आसार हैं और ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी. लेकिन जल्द ही बारिश का दौर फिर से देखने को मिलेगा और यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश हो सकती है.  

हालांकि अगले एक हफ्ते के दौरान मौसम फिर पलटेगी और हिमालयी क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ आने से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर से देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 फरवरी को बारिश देखने को मिली थी. जबकि हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज चमक के साथ आंधी की चेतावनी है. वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर, मेरठ जैसे कई इलाकों में ओले गिरे. पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बुधवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की आशंका है.

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ वक्त सुबह और रात के वक्त घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5 फरवरी को कोहरा पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 4-5 फरवरी को घना कोहरा रहेगा. 

Delhi Weather News

Delhi Weather News

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com