विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

सोना-चांदी में उछाल! दिल्ली में चांदी ₹2.32 लाख/किलो, सोना ₹1.42 लाख/10 ग्राम... आपके शहर का भाव चेक करें

मंगलवार को सोना‑चांदी में भारी उतार‑चढ़ाव के बीच प्रमुख शहरों में कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता हर जगह सोने‑चांदी के रेट अलग स्तर पर ट्रेड हुए. जानें- अपने शहर का ताजा रेट

सोना-चांदी में उछाल! दिल्ली में चांदी ₹2.32 लाख/किलो, सोना ₹1.42 लाख/10 ग्राम... आपके शहर का भाव चेक करें

सोना‑चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार ने अचानक जोरदार कमबैक किया. MCX पर वायदा कारोबार शुरू होते ही Gold‑Silver ने तूफानी तेजी के साथ ओपनिंग की. ऐसी ओपनिंग कि मानो गिरावट की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया हो.

सोमवार को 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसली चांदी एक ही झटके में 21,000 रुपये से अधिक उछल गई, जबकि सोना भी पीछे नहीं रहा और खुलते ही 5,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया. बाजार की इस ताबड़तोड़ रिकवरी ने निवेशकों को चौंका दिया और कीमती धातुओं के कारोबार में नई हलचल ला दी.

शहरवार सोने की दरें

निम्नलिखित दरें 10 ग्राम सोने के अनुसार हैं.

मुंबई: ₹142,890

दिल्ली: ₹142,640

बेंगलुरु: ₹143,000

चेन्नई: ₹143,300

हैदराबाद: ₹143,110

कोलकाता: ₹142,700

यह भी पढ़ें- 5 दिन से गिर रहे सोने-चांदी में टैरिफ डील के बाद आज आया उछाल, जानें कितने बढ़ गए दाम

शहरवार चांदी की दरें

निम्नलिखित दरें 1 किलोग्राम के अनुसार हैं.

मुंबई: ₹232,840

दिल्ली: ₹232,440

बेंगलुरु: ₹233,020

चेन्नई: ₹233,260

हैदराबाद: ₹233,210

कोलकाता: ₹232,530

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver, GOLD SILVER PRICE, Gold Silver Price Today, Gold Silver Price In Your City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com