- गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में उसके पिता दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने हत्या की बात कबूल की है.
- पिता के अनुसार राधिका की हत्या टेनिस एकेडमी बंद न करने के विवाद के कारण की गई, जबकि दोस्तों के बयान मामले में नए पहलुओं को उजागर कर रहे हैं.
- पुलिस ने राधिका के आईफोन को हरियाणा के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी ऐंड कम्युनिकेशन को भेजकर फोन अनलॉक कर डेटा रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है. पिता दीपक यादव बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है. दीपक के मुताबिक बेटी की हत्या उसने ही की. पिता के मुताबिक टेनिस एकेडमी बंद न करने पर उसने राधिका को मार डाला. लेकिन राधिका के दोस्तों के बयान इस मामले में बड़े ट्विस्ट का इशारा कर रहे हैं.
हत्या का राज अब राधिका का आईफोन ही खोल सकता है. गुरुग्राम पुलिस ने राधिका के फोन को डिपार्टमेंट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ऐंड कम्युनिकेशन हरियाणा (DITECH) को भेज दिया है. फोन अनलॉक करके उसका डेटा रिट्रीव किया जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस के मुताबिक, राधिका आइफोन का इस्तेमाल करती थी और उसका पासवर्ड घरवालों को भी नहीं पता है. जांच में सामने आया है कि राधिका ने हत्या के कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल डिलीट कर दिए थे.
अब एक इंस्टा प्रोफाइल जो राधिका की दोस्त के ज़रिए सामने आई, उसकी भी जांच की जा रही है. गुरुग्राम पुलिस राधिका की दोस्त के भी बयान दर्ज कर सकती है.
राधिका की दोस्त ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिता ने हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की है. जांच के दौरान पुलिस DITECH की मदद से डिलीट किया हुआ डेटा रिकवर करेगी. जिससे ये भी पता चल सके कि उसकी पिछले कुछ दिनों में किस किससे बात हुई है. साथ ही ये भी जांच की जाएगी कि राधिका की सोशल मीडिया पर प्रोफाइल कितनी है और किस किस प्लेटफार्म पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं