विज्ञापन

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी -4 बच्चों को दिया जहर, पांचों की मौत, खुद की काटी नस

गुरुग्राम के वज़ीरपुर गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह या अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी -4 बच्चों को दिया जहर, पांचों की मौत, खुद की काटी नस
  • हरियाणा के गुरुग्राम के वज़ीरपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध जहर देकर हत्या की गई है
  • मृतकों में परिवार मुखिया नाज़िम की 35 वर्षीय पत्नी और चार बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र आठ से चौदह वर्ष के बीच थी
  • आरोपी नाज़िम ने जहर देने के बाद अपनी नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है

दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम के वज़ीरपुर गांव से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है. आरोप है कि परिवार के मुखिया नाज़िम ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और चार मासूम बच्चों को जहर देकर उनकी जान ले ली. (साहिल मनचंदाकी र‍िपोर्ट

किराए के मकान में दी वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाज़िम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है. वह वज़ीरपुर गांव में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पास में एक सैलून चलाता था. मृतकों में उसकी 35 साल की पत्नी और चार बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र महज 14, 12, 10 और 8 साल थी.

खुद की भी काटी नस, अस्पताल में भर्ती

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाज़िम ने भागने या छिपने के बजाय खुद को भी खत्म करने की कोशिश की. उसने जहर देने के बाद अपनी नस काट ली और आत्महत्या का प्रयास किया. स्थानीय लोगों और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाज़िम को लहूलुहान और घायल अवस्था में गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में यह सामूहिक हत्याकांड का मामला लग रहा है, लेकिन आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. क्या यह किसी आर्थिक तंगी का परिणाम था या कोई घरेलू विवाद, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.


यह भी पढ़ें- लव मैर‍िज के बाद पत्‍नी ने ब्‍लेड से रेता पत‍ि का गला, ​वारदात के बाद पत्‍नी खुद ही पहुंच गई पुलिस थाना

लेखक के बारे में
img
विश्वनाथ सैनी
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Crime, Wazirpur News, Nazim Murder Case, Family Suicide Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com