विज्ञापन

नोएडा में 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर; बिना नक्शा पास कराए खड़ी की इमारत, कोर्ट के आदेश पर जमींदोज

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-104 के हाजीपुर में अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट समेत चार मंजिला इमारत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर भवन को ध्वस्त किया जा रहा है.

नोएडा में 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर; बिना नक्शा पास कराए खड़ी की इमारत, कोर्ट के आदेश पर जमींदोज
नोएडा में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, बेसमेंट समेत 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
NDTV
नोएडा:

नोएडा में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर गरजा है. सेक्टर-104 के हाजीपुर में करीब 1000 वर्गमीटर में बनी बेसमेंट समेत चार मंजिला इमारत को कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त किया जा रहा है. भारी पुलिस बल और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में चल रही इस कार्रवाई ने अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया है. नोएडा प्राधिकरण ने साफ संदेश दिया है कि बिना अनुमति और नक्शा पास कराए बनाए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा.

चार मंजिला इमारत बिना नक्शा पास करवाए खड़ी कर दी

चार मंजिला इमारत बिना नक्शा पास करवाए खड़ी कर दी

कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-104 के हाजीपुर इलाके में स्थित खसरा नंबर 412 पर बने अवैध भवन के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक यह निर्माण नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किया गया था और इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी.
प्राधिकरण का कहना है कि निर्माणकर्ता ने नियमों की अनदेखी करते हुए लगभग 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन खड़ा कर लिया था. मामले की जांच के बाद इसे अवैध घोषित किया गया और इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

नोएडा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

वर्ष 2022 में जारी हुआ था नोटिस

प्राधिकरण के अनुसार अवैध निर्माण को लेकर वर्ष 2022 में ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया गया था. इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत से अंतिम आदेश मिलने पर अब भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई.

कोर्ट के आदेश पर एक्शन लिया गया

कोर्ट के आदेश पर एक्शन लिया गया

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम भी मौजूद रही. बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से पहले इमारत की छत को तोड़ा गया. इसके बाद स्लैब हटाए गए और भवन के मजबूत ढांचे को गिराने के लिए पिलरों को पंचर किया गया. अधिकारियों के अनुसार भारी संरचना होने के कारण भवन को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित ढंग से ढहाया जा रहा है.

अवैध निर्माण पर सख्त रुख, आगे भी जारी रहेगा अभियान

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए या नियमों के विरुद्ध किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माणों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन निर्माणों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके विरुद्ध चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में 80 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, निवेशकों को फंसाने की कॉलोनाइजर्स की तैयारी पर फिरा पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Bulldozer Action, Illegal Construction, Noida Authority, Noida Bulldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com