विज्ञापन

नीरज चोपड़ा को झटका, पथिरागे समेत ये 10 स्टार बने 2026 वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के दावेदार

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, पुरुषों की श्रेणी में 10 दावेदारों को स्टैटिस्टिशियन के आठ-सदस्यीय पैनल ने चुना था. इस पैनल में वर्ल्ड एथलेटिक्स के दो प्रतिनिधि और छह कॉन्टिनेंटल एरिया एसोसिएशन में से हर एक का एक-एक प्रतिनिधि शामिल थे.

नीरज चोपड़ा को झटका, पथिरागे समेत ये 10 स्टार बने 2026 वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के दावेदार
वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए 10 नाम घोषित

श्रीलंका के जैवलिन थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन रुमेश थरंगा पथिरागे को इंटरनेशनल एथलेटिक्स सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 के 'मेन्स वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. पथिरागे उन 10 दावेदारों में शामिल हैं, जिनके नामों की घोषणा वर्ल्ड एथलेटिक्स ने पुरुषों के अवॉर्ड के लिए की है. यह अवॉर्ड समारोह 29 नवंबर को मोनाको में होगा. श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे के लिए 2026 बेहद ही शानदार रहा है और हर इवेंट में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी को प्रभावित किया है. 

रुमेश थरंगा ने मारी बाजी

रुमेश थरंगा पथिरागे ने 2026 में अल्टीमेट चैंपियनशिप, डायमंड लीग, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो के खिताब जीते. उन्होंने 92.62 मीटर का वर्ल्ड-लीडिंग नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया और इस सीजन में अपनी 14 टूर्नामेंटों में से 13 में जीत हासिल की. वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, पुरुषों के इन 10 दावेदारों को आंकड़ा विशेषज्ञों के आठ-सदस्यीय पैनल ने मिलकर चुना है.  इस पैनल में वर्ल्ड एथलेटिक्स के दो प्रतिनिधि और 6 कॉन्टिनेंटल एरिया एसोसिएशन में से प्रत्येक का एक-एक प्रतिनिधि शामिल था. फाइनल रैंकिंग चार-तरफा वोटिंग प्रक्रिया से तय की जाएगी, जिसमें हर वोटिंग ग्रुप का कुल वोट में 25% योगदान था. .

6 फाइनलिस्ट (हर कैटेगरी में तीन) के नामों की घोषणा 10 और 11 नवंबर को की जाएगी, इसके बाद फाइनलिस्ट को वर्ल्ड एथलेटिक्स अवॉर्ड्स के लिए मोनाको बुलाया जाएगा, जहां 29 नवंबर को पुरुषों और महिलाओं के 'वर्ल्ड एथलीट ऑफ़ द ईयर' विजेताओं के नामों की घोषणा होगी.

नीरज चोपड़ा को नहीं मिली जगह

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा  इस साल चोट से परेशान रहे हैं जिसके कारण नीरज डायमंड लीग  के फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाए थे. वहीं. उन्होंने एशियन गेम्स से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस साल नीरज ने दोहा डायमंड लीग जो जून में आयोजित हुए थे उसमें 85.69 मीटर थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे थे. इसके बाद ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. लॉजेन डायमंड लीग में नीरज 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. 

2026 सीजन में कैसा रहा नीरज का परफॉर्मेंस

  • कॉमनवेल्थ गेम्स - सिल्वर
  •  लॉजेन डायमंड लीग - रनर-अप
  • दोहा डायमंड लीग - चौथा स्थान

इस साल जिस टूर्नामेंट को नीरज चोपड़ा ने मिस किया

  • एशियन गेम्स 2026
  • डायमंड लीग फाइनल (ब्रुसेल्स)
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप

2026 विश्व एथलेटिक्स पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर के टॉप 10 दावेदार 

  1. रूमेश पथिरागे (श्रीलंका) - जैवलिन थ्रो
  2. सबस्टियन सावे (केन्या)-मैराथन
  3. जैकोबे थर्प (अमेरिका) - 110 मीटर हार्डल्स
  4.  केनी बेडनारेक (अमेरिका) - 100 मीटर / 200 मीटर
  5. कोलेन कैबिनाटशिपी (बोत्सवाना) - 400 मीटर
  6. मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन) - पोल वॉल्ट
  7.  क्रिस्टजन सेह (स्लोवेनिया) - डिस्कस थ्रो
  8.  एलिसन डॉस सैंटोस (ब्राजील) - 400 मीटर हार्डल्स
  9. एंडी डियाज़ हर्नांडेज़ (इटली) - ट्रिपल जंप
  10.  जोश केर (ग्रेट ब्रिटेन) - 1500 मीटर /  माइल
Latest and Breaking News on NDTV

2026 वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के दावेदार

क्रिस्टजन सेह (स्लोवेनिया): मेमोरियल वैन डेम मीटिंग में 71.29 मीटर के रिकॉर्ड के साथ डायमंड लीग डिस्कस थ्रो का खिताब जीतने में सफल रहे थे.  72.51 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ यूरोपियन खिताब अपने नाम करवाले एथलीट हैं क्रिस्टजन सेह

एंडी डियाज हर्नांडेज (इटली): वर्ल्ड इनडोर, डायमंड लीग और यूरोपियन ट्रिपल जंप खिताब जीते. 18.15 मीटर की छलांग लगाकर दुनिया की ऑल-टाइम लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे. 

एलिसन डॉस सैंटोस (ब्राजील): 400 मीटर हर्डल्स में 45.80 का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की और 45.98 सेकंड में अल्टीमेट खिताब जीता, जो इतिहास का तीसरा सबसे तेज समय दर्ज किया गया. डायमंड लीग फाइनल सहित 11 हर्डल्स रेस में सैंटोस अपराजित रहे.

मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन): पोल वॉल्ट में अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 6.31 मीटर तक पहुंचाया। अल्टीमेट, वर्ल्ड इनडोर और यूरोपियन खिताब जीतने में सफल रहे.

केबिनात्शिपी (बोत्सवाना): 43.39 सेकंड में अल्टीमेट 400 मीटर खिताब जीता, जिससे वे दुनिया की ऑल-टाइम लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए. डायमंड लीग खिताब जीता और डायमंड लीग रिकॉर्ड को तीन बार बेहतर करते हुए 43.40 तक पहुंचाया, ह उनकी छह 'सब-44.00' रेस में से एक थी, जो एक सीजन का रिकॉर्ड है.

जोश केर (ग्रेट ब्रिटेन) 3:42.66 का वर्ल्ड माइल रिकॉर्ड बनाया और 1500 मीटर स्प्लिट में 3:27.62 के साथ वर्ल्ड लीड हासिल की.​​अल्टीमेट 1500 मीटर, वर्ल्ड इनडोर 3000 मीटर और कॉमनवेल्थ गेम्स माइल खिताब जीते.

रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका): अल्टीमेट, डायमंड लीग, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैवलिन थ्रो खिताब जीतने में सफलता हासिल की, 92.62 मीटर का वर्ल्ड-लीडिंग नेशनल रिकॉर्ड बनाया और इस साल 14 टूर्नामेंटों में से 13 में जीत हासिल कर इतिहास रचा

सेबेस्टियन सावे (केन्या): 1:59:30 के वर्ल्ड रिकॉर्ड समय के साथ लंदन मैराथन जीतने में सफल रहे. रिकॉर्ड के लिए मान्य मैराथन में दो घंटे से कम समय लेने वाले पहले एथलीट बने. 

जा'कोबे थार्प (यूएसए): NCAA चैंपियनशिप में 110 मीटर हर्डल्स में 12.75 का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया,  अल्टीमेट और डायमंड लीग खिताब जीते और छह रेसों में 13 सेकंड से कम का समय निकालकर रेस जीतने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर-1, टूटा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | पथिरागे के 88.55 थ्रो के साथ गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने किया रिएक्ट, बोले- फिट होकर लौटते ही

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra, Rumesh Pathirage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com