विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 51 में आज से खुलेगा पहला AC स्काईवॉक, दिल्ली मेट्रो से 5 मिनट में ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर पहुंचेंगे, थकान से बचाएंगे ऑटोमैटिक ट्रैवलर

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो के बीच आज से इंटरकनेक्टिविटी का नया साधन बन गया है. नोएडा सेक्टर 51 में आज से फुली एयरकंडीशनर से लैस स्काईवॉक शुरू हो गया है, जो यात्रियों को एक्वा लाइन से ब्लू लाइन चेंज करने का आसान जरिया बनेगा.

नोएडा सेक्टर 51 में आज से खुलेगा पहला AC स्काईवॉक, दिल्ली मेट्रो से 5 मिनट में ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर पहुंचेंगे, थकान से बचाएंगे ऑटोमैटिक ट्रैवलर
Noida Metro Sector 51 Skywalk News
नोएडा:

नोएडा मेट्रो को आज स्काईवॉक का नया तोहफा मिलेगा. सेक्टर 51 में एक्वा लाइन के नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से सेक्टर 52 में दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के स्टेशन के बीच ये स्काईवॉक तैयार किया गया है. यह दिल्ली एनसीआर के लाखों मेट्रो यात्रियों को फायदा पहुंचाएगा. दिल्ली से सीधे ग्रेटर नोएडा मेट्रो तक कनेक्टिविटी मिलेगी. ये स्काईवॉक 480 मीटर लंबा और 5-6 मीटर चौड़ा है, जहां सैकड़ों यात्री एक साथ एक समय में रास्ता पार कर सकते हैं. यह दिल्ली-एनसीआर का पहला ऐसा स्काईवॉक है जो पूरी तरह एयर कंडीशनर से लैस है. गर्मी, धूल और बारिश में उमस में राहत मिलेगी. स्काईवॉक में हर 50 मीटर पर 10 स्वचालित ट्रैवलर लगाए गए हैं.

ब्लू लाइन से एक्वा लाइन की कनेक्टिविटी

थकान महसूस करने वाले बुजुर्ग और बच्चेआसानी से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचाएंगे. स्काईवॉक और स्वचालित ट्रैवलर्स की मदद से यह दूरी सिर्फ 5 मिनट में पूरी होगी. पहले मेट्रो यात्रियों को ई-रिक्शा या ऑटो का सहारा लेकर मेट्रो बदलनी पड़ती थी. 10 ट्रेवलेटर और लिफ्ट की सुविधा से यात्रियों, बुजुर्ग, बच्चों को इंटरचेंज में आसानी होगी. सड़क हादसों और ट्रैफिक का जोखिम कम होगा.

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो का इंटरचेंज

पहले एक्वा लाइन से ब्लू लाइन मेट्रो जाने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर संकरी धूल भरी सड़कों से गुजरना पड़ता था. स्काईवॉक से यात्री बिना स्टेशन से बाहर निकले अंदर ही अंदर मेट्रो रूट बदल सकेंगे. इससे दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का इंटरचेंज और इंटीग्रेशन आसान हो गया है. ग्रेटर नोएडा से यात्री एक्वा लाइन के सेक्टर-51 पर उतरकर स्काईवॉक से सेक्टर 52 ब्लू लाइन आएंगे. यहां से दिल्ली मेट्रो में कनॉट प्लेस, आनंद विहार, द्वारका या यमुना विहार, कौशांबी के गाजियाबाद रूट के लिए मेट्रो पकड़ सकेंगे.

नोएडा मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर है. एक्वा लाइन के 30 किलोमीटर रूट में 21 मेट्रो स्टेशन हैं. यह सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक जाता है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट का नोएडा एक्सटेंशन रूट सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक है. इसमें सेक्टर-122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 शामिल होंगे. बोटैनिकल गार्डन लिंक में सेक्टर-142 से सीधे बोटैनिकल गार्डन का ब्लू और मैजेंटा लाइन इंटरचेंज बन रहा है.

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर: रैपिड रेल से 50 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट, 70 मिनट में दिल्ली, NCR के 4 शहरों को कनेक्टिविटी

नोएडा मेट्रो स्टेशन लिस्ट

1.नोएडा सेक्टर 51
2. नोएडा सेक्टर 50
3. नोएडा सेक्टर 76
4. नोएडा सेक्टर 101
5. नोएडा सेक्टर 81
6.नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन
7. नोएडा सेक्टर 83
8. नोएडा सेक्टर 137
9. नोएडा सेक्टर 142
10. नोएडा सेक्टर 143
11. नोएडा सेक्टर 144
12. नोएडा सेक्टर 145
13. नोएडा सेक्टर 146
14. नोएडा सेक्टर 147
15. नोएडा सेक्टर 148

ग्रेटर नोएडा के स्टेशन 

नॉलेज पार्क-II
17. परी चौक
18. अल्फा-1
19. डेल्टा-1 
20. ग्रेटर नोएडा ऑफिस
21. ग्रेनो डिपो अंतिम स्टेशन

ये भी पढ़ें - नोएडा में 800 एकड़ में बसेगी स्पोर्ट्स सिटी, ग्रेनो एक्सप्रेसवे-मेट्रो और बुलेट ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, 32 हजार फ्लैट के साथ खेलकूद सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Metro Sector 51 Skywalk, Noida Metro Aqua Line, Delhi Metro Blue Line, Sector 51 52 Skywalk, Noida Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com