उत्तर प्रदेश के बागपत में जिम में हुए झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां वर्कआउट के दौरान एक दबंग ने छात्र को 32 थप्पड़ मारे. मामूली कहासुनी के बाद दबंग युवक ने नॉनस्टॉप 32 थप्पड़ जड़ दिए. मौके पर मौजूद कोच और अन्य लोगों ने बीच बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन दबंग का पारा सातवें आसमान पर था. पीड़ित युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के टटीरी गांव जिम का मामला है.