- सोमवार को 39,742 लोगों का टीकाकरण
- 29,690 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज
- 10,052 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Vaccination Drive in Delhi) में सोमवार को 39,742 लोगों को कोरोनावायरस (Coronavirus) की वैक्सीन दी गई. यह एक दिन में वैक्सीनेशन का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 13 मार्च को 39,853 को वैक्सीन लगाई गई थी. सोमवार को कुल 29,690 को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. बीते दिन जिन्हें वैक्सीन दी गई उनमें, 60 साल से ज्यादा उम्र के 21,622 लोग, 45-59 साल के 3429 को-मॉर्बीड लोग, 2996 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 1643 हेल्थ केयर वर्कर्स थे. 10,052 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया.
22,100 स्लॉट्स प्राइवेट सेंटर्स पर उपलब्ध थे. वैक्सीनेशन के लिए 15,917 लोग पहुंचे. यह कुल उपलब्धता का 72.02 फीसदी है. सरकारी सेंटर्स पर 37,000 स्लॉट्स उपलब्ध थे. वैक्सीनेशन के लिए 23,825 लोग पहुंचे. यह कुल उपलब्धता का 64.39 फीसदी रहा. 3 माइनर AEFI मामले रिपोर्ट हुए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नागपुर में एक सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन, पहले दिन 1200 लोगों पर जुर्माना
बताते चलें कि दिल्ली में पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण के औसतन रोज 400 नए मामले सामने आ रहे हैं. सोमवार शाम जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 368 नए मामले सामने आए हैं. कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,44,064 हो गई. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. दिल्ली में अब तक कुल 10,944 मरीजों की मौत हुई है.
मुंबई में कोरोना संक्रमण के नए केसों ने बढ़ाई चिंता, जल्द की जा सकती है पाबंदियों की घोषणा..
वहीं महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों के लगातार चढ़ते ग्राफ ने उद्धव ठाकरे सरकार की नींद उड़ा दी है. सोमवार को राज्य में कोरोना के 15,051 नए मामले (New Covid-19 Cases in Maharashtra) सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,29,464 तक पहुंच गए. बीते दिन राज्य में 48 लोगों की मौत हुई, जिससे सूबे में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 52,909 हो गई.
देश में फिर बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई बैठक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में 10,671 कोरोना मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 21,44,743 तक पहुंच गई है. वहीं महाराष्ट्र के अलावा केरल और पंजाब में भी महामारी के मामले बढ़ रहे हैं.
VIDEO: कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं