विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2021

नागपुर में एक सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन, पहले दिन 1200 लोगों पर जुर्माना

सोमवार को नागपुर में कोविड-19 के 2,297 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही इस महामारी के मामले 1,72,799 हो गये. साथ ही, 12 मरीजों की मौत भी हुई. यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा.

नागपुर में एक सप्ताह के लिए लगा लॉकडाउन, पहले दिन 1200 लोगों पर जुर्माना
सोमवार से नागपुर में लगाया गया लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा.
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को थामने के लिए सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया. पहले दिन मास्क नहीं पहनने पर सैकड़ों लोगों पर जुर्माना लगाया गया और वाहन जब्त किए गये. अधिकारियों ने बताया कि यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा तथा इस दौरान लोगों से तब तक घरों से निकलने से परहेज करने को कहा गया है जब तक जरूरी न हो, ताकि संक्रमण की कड़ी तोड़ी जा सके.

सोमवार को नागपुर में कोविड-19 के 2,297 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही इस महामारी के मामले 1,72,799 हो गये. साथ ही, 12 मरीजों की मौत भी हुई. शाम को नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अपराह्न तीन बजे तक अवांछनीय आवाजाही को लेकर 638 वाहन पकड़ लिये गये तथा मास्क नहीं पहनने पर 861 लोगों पर और एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाकर रखने पर 363 लोगों पर जुर्माना किया गया है. विभिन्न थानों में अपराध के 14 मामले भी दर्ज किये गये.

महाराष्‍ट्र में कोरोना के 'चढ़ते ग्राफ' ने बढ़ाई चिंता, सोमवार को 15 हजार से ज्‍यादा नए केस

नागपुर के निगम आयुक्त राधाकृष्णन ने कहा कि पहले दिन लॉकडाउन के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया रही. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, केवल अवांछित आवाजाही पर पाबंदी लगायी गई है.''आयुक्त ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं. उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं.

देश में फिर बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई बैठक

पुलिस के मुताबिक दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहनों पर दो व्यक्तियों को जाने की इजाजत होगी, हालांकि अस्पताल या टीकाकरण के वास्ते दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति जा सकते हैं. वैसे स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के तहत अन्य शहर जाने दिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nagpur Lockdown, Maharashtra Covid Cases, Maharashtra Corona Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com