- मुंबई में अब औसतन रोज करीब दो हजार केस आ रहे
- लोगों की लापरवाही मानी जा रही इसकी बड़ी वजह
- शहर में म्हात्रे पैलेस जैसी 220 इमारतें सील हो चुकी हैं
Mumbai corona cases updates: महानगर मुंबई में रोज़ाना रिपोर्ट हो रहे कोविड के मामले 2000 के क़रीब पहुंच गए हैं, नए स्ट्रेन से ज़्यादा लोगों की लापरवाही इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है. ताजा आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में से 90% बड़ी इमारतों से हैं. मुंबई शहर में पाबंदी की घोषणा जल्द होने की खबर है. मुंबई शहर कोविड के 2000 मामलों (New covid-19 cases in Mumbai) के क़रीब है लेकिन बाज़ारों और सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिसटेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. शहर में म्हात्रे पैलेस जैसी 220 इमारतें सील हो चुकी हैं. 90% कोरोना के मामले बिल्डिगों से ही हैं. सोसायटीज़ में फिर से अब ऐसे नोटिस चिपकाए जाने लगे हैं जहां लोगों से कोविड के नियमों के सख़्ती से पालन की अपील की गयी है.
भारत में नए COVID-19 केसों में 3.8 प्रतिशत बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में आए 26,291 केस
बढ़े मामलों की वजह नए स्ट्रेन से ज़्यादा लोगों की लापरवाही बतायी जा रही है. मुंबई में रविवार को एक दिन में 1962 नए केस के साथ सात लोगों की मौत भी हो गई. तीन हफ़्ते में ही रोज़ाना रिपोर्ट होने वाले मामले दोगुने हुए हैं. वहीं महाराष्ट्र में 16620 नए केस (New corona cases in Maharashtra) सामने आए जो कि 30 सितंबर के बाद से सबसे ज्यादा हैं. महाराष्ट्र के औरंगाबाद, परभनी, ओस्मानाबाद, पुणे, नांदेड, ठाणे, पालघर, जलगांव, नागपुर, लातूर, धुले, वर्धा, नाशिक जैसे ज़िलों में बढ़े मामलों को देखते हुए पाबंदियां लगाई गई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आप एक और लॉकडाउन नहीं चाहते, तो सहयोग करें : बीएस येदियुरप्पा
मुंबई के बोरिवली वेस्ट इलाक़े में भी कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. म्हात्रे पैलेस में सात मामले कोविड के रिपोर्ट हुए हैं इसलिए पूरी बिल्डिंग सील कर दी गयी है. बीएमसी के नियम के मुताबिक़ पांच से ज़्यादा मामले हों तो पूरी बिल्डिंग सील की जा रही है. जिस स्पीड से मामले मुंबई शहर में बढ़ रहे हैं, कहा जा रहा है की बुधवार से पहले ही शहर के लिए कुछ पाबंदियों की घोषणा हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं