COVID-19 Cases In India Update: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. हाल ही में कई राज्यों में नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और सरकारें सतर्क हो गई हैं. देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,009 तक पहुंच गई है, जिसमें दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं. कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं. हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ज्यादा मामले हल्के प्रकृति के हैं.
यह भी पढ़ें: कोरोना का JN.1 वैरिएंट क्या है? इंफेक्शन होने पर दिखने वाले लक्षण, टेस्ट और इलाज के बारे में जानें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस राज्य में कितने मामले?
भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल (430), महाराष्ट्र (209), और दिल्ली (104) में दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, कर्नाटक में 47, तमिलनाडु में 69, और गुजरात में 83 सक्रिय मामले हैं.
भारत में कोविड-19 से संबंधित मौतें
भारत में कोविड-19 से संबंधित मौतें
हाल ही में, देश में 7 संबंधित नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत शामिल है. हालांकि मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे.
हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और नए मामलों में ज्यादातर हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं. सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं और निगरानी बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गैस, अपच और पेट की जलन के लिए रामबाण आयुर्वेदिक औषधि है सौंफ, पेट की समस्याओं का अचूक उपाय
कर्नाटक में कोविड-19 के फैलने की आशंका के बीच, राज्य सरकार ने अधिकारियों को आने वाले महीने के लिए आवश्यक परीक्षण किट का स्टॉक करने का निर्देश दिया है.
हालांकि, राज्य सरकार ने शनिवार को कहा कि इस संबंध में किसी भी चिंता की जरूरत नहीं है.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं