Cryptocurrency Price : मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में मंगलवार यानी 26 अक्टूबर, 2021 को अच्छी तेजी दिख रही है. आज सुबह 10.13 बजे इथीरियम में 1.19 फीसदी की तेजी दिख रही थी और यह कॉइन 3.27 लाख के ऊपर दर्ज हो रहा था. कल इसमें 5.63 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, Ripple भी आज बढ़त पर है. रिपल 1.35 फीसदी की तेजी दिखा रहा था और इसकी कीमत 86.67 रुपये चल रही है. रिपल में पिछले हफ्ते चार दिन गिरावट देखा गया था, जिसके बाद सोमवार को इसमें 2.24 फीसदी की तेजी आई. अगर Bitcoin की बात करें तो सबसे बड़ा क्रिप्टो कॉइन इस दौरान 0.48 फीसदी की उछाल पर था और इसकी कीमत 48.60 लाख के ऊपर थी.
अगर Dogecoin की बात करें तो इस कॉइन में आज सुबह 10.50 तक 2.35 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी थी और भारत में इसकी कीमत 20.68 रुपये पर चल रही थी. ये कॉइन पिछले तीन दिनों से लगातार तेजी दिखा रहा था, लेकिन इसकी बढ़त में तीनों दिनों में गिरावट आती दिखी है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
आप कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी की Live Tracking और ट्रेडिंग हिस्ट्री देख सकते हैं, इसके लिए यहां क्लिक करें, आपको एक साथ कई क्रिप्टो कॉइन्स का Live Data मिल जाएगा. क्रिप्टो कॉइन्स का यह पूरा डेटा विश्वसनीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch से लिया जा रहा है. आप यहां अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी का डेटा ट्रैक कर सकते हैं और हर कॉइन पर क्लिक करके इसकी डेटा हिस्ट्री निकाल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं