दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin Price) एक बार फिर जोरदार तेजी के साथ 80,000 डॉलर के करीब पहुंच गई है. आज यानी शनिवार को बिटकॉइन की कीमत 4.8% की छलांग लगाकर लगभग 78,588 पर पहुंच गई. पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में करीब 24 से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जो मार्च 2023 के बाद सबसे बेहतरीन हफ्ता है.
अचानक क्यों भागने लगा बिटकॉइन?
क्रिप्टो मार्केट में आई इस तूफानी तेजी के पीछे कई मदह हैं.बिटकॉइन में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में बदलाव के बाद निवेशक रिस्क वाले एसेट्स की तरफ बढ़ रहे है.अमेरिकी ट्रेजरी ने लॉन्ग टर्म के बॉन्ड की बायबैक राशि दोगुनी करने का ऐलान किया है. इससे लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई .इसी वजह से क्रिप्टो और हाई-रिस्क एसेट्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ गया है.
इसके साथ ही बिटकॉइन में तेजी की एक बड़ी वजह शॉर्ट पोजीशन की जबरदस्त बिकवाली भी रही. बिटकॉइन की कीमत बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में शॉर्ट पोजीशन बंद हुईं, जिससे बाजार में खरीदारी और तेज हो गई और कीमतों को सपोर्ट मिला.
बिटकॉइन ETFs में बंपर निवेश
सिर्फ रिटेल निवेशक ही नहीं, बड़े-बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स भी अब मैदान में कूद पड़े हैं. इस हफ्ते बड़े संस्थागत निवेशकों की भी बिटकॉइन में वापसी देखने को मिली है. अमेरिका में लिस्टेड स्पॉट बिटकॉइन ETFs में जनवरी के बाद सबसे बड़ा साप्ताहिक निवेश आने की उम्मीद है. इस हफ्ते 13 बिटकॉइन ETFs में अब तक कुल मिलाकर 1 अरब डॉलर लगभग ₹8,300 करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है, जिससे क्रिप्टो मार्केट में तेजी का माहौल बना हुआ है.
क्या जल्द टूटेगा $80,000 का रिकॉर्ड?
बता दें कि हाल में आई तेजी के बावजूद, बिटकॉइन अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे है. अक्टूबर 2025 में बिटकॉइन करीब $126,000 के लेवल तक पहुंच गया था. इसके बाद इसमें बड़ी गिरावट आई और जून 2026 के आखिर में यह करीब $58,642 तक फिसल गया था.
अब बिटकॉइन की तेज वापसी ने निवेशकों के बीच एक बार फिर उम्मीद जगा दी है कि क्या यह जल्द ही $80,000 का स्तर पार कर पाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं