विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

Cryptocurrency Price Today in India : Ethereum, Ripple में अच्छी तेजी, Dogecoin में 2.35% की गिरावट

Cryptocurrencies Price in India : आज सुबह इथीरियम में 1.19 फीसदी की तेजी दिख रही थी और यह कॉइन 3.27 लाख के ऊपर दर्ज हो रहा था. कल इसमें 5.63 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, Ripple भी आज बढ़त पर है. रिपल 1.35 फीसदी की तेजी दिखा रहा था.

Cryptocurrency Price Today in India : Ethereum, Ripple में अच्छी तेजी, Dogecoin में 2.35% की गिरावट
Ethereum Price में आज दिखी अच्छी तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

Cryptocurrency Price : मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में मंगलवार यानी 26 अक्टूबर, 2021 को अच्छी तेजी दिख रही है. आज सुबह 10.13 बजे इथीरियम में 1.19 फीसदी की तेजी दिख रही थी और यह कॉइन 3.27 लाख के ऊपर दर्ज हो रहा था. कल इसमें 5.63 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, Ripple भी आज बढ़त पर है. रिपल 1.35 फीसदी की तेजी दिखा रहा था और इसकी कीमत 86.67 रुपये चल रही है. रिपल में पिछले हफ्ते चार दिन गिरावट देखा गया था, जिसके बाद सोमवार को इसमें 2.24 फीसदी की तेजी आई. अगर Bitcoin की बात करें तो सबसे बड़ा क्रिप्टो कॉइन इस दौरान 0.48 फीसदी की उछाल पर था और इसकी कीमत 48.60 लाख के ऊपर थी.

अगर Dogecoin की बात करें तो इस कॉइन में आज सुबह 10.50 तक 2.35 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी थी और भारत में इसकी कीमत 20.68 रुपये पर चल रही थी. ये कॉइन पिछले तीन दिनों से लगातार तेजी दिखा रहा था, लेकिन इसकी बढ़त में तीनों दिनों में गिरावट आती दिखी है. 

आप कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी की Live Tracking और ट्रेडिंग हिस्ट्री देख सकते हैं, इसके लिए यहां क्लिक करें, आपको एक साथ कई क्रिप्टो कॉइन्स का Live Data मिल जाएगा. क्रिप्टो कॉइन्स का यह पूरा डेटा विश्वसनीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch से लिया जा रहा है. आप यहां अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी का डेटा ट्रैक कर सकते हैं और हर कॉइन पर क्लिक करके इसकी डेटा हिस्ट्री निकाल सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cryptocurrency, Cryptocurrency Price In India, Ethererum 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com