उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में स्कूल की फीस जमा न होने पर कथित तौर पर नौवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इससे आहत छात्रा ने घर लौटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. बारादरी के थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन स्कूल जाकर मामले की तहकीकात की जाएगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर में किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी साक्षी सूरजमुखी एक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. उन्होंने दावा किया कि कक्षा अध्यापक ने उससे बोल दिया कि पूरी फीस जमा नहीं हुई तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा.
कुमार ने आरोप लगाया कि वह परीक्षा के पहले प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक से जाकर मिले और अगले महीने फीस जमा करने के लिए मोहलत मांगी लेकिन बृहस्पतिवार को जब बेटी परीक्षा देने गयी तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया.
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल में इस तरह के व्यवहार से आहत होकर उनकी बेटी ने घर आकर मां की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं