उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पुरानी रंजिश के चलते 37 साल के एक सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने युवक को कार की छत पर डालकर उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशे में फंसा दिए और करीब डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई, फिर सड़क पर गिराकर उसके ऊपर कार चढ़ा दी.
इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई.
दशहरा मेला देखकर लौट रहा था बीरू
मृतक की पहचान हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) के रूप में हुई है. वह एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन थे. मंगलवार रात वह दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती के राजवीर और मेवालाल से विवाद हुआ था. इसी रंजिश में मंगलवार रात मेवालाल अपनी कार से राजवीर समेत तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचा और रास्ते में बीरू को रोक लिया.
कार की छत पर लेटाकर 1.5 KM तक घसीटा
पहले आरोपियों ने बीरू के साथ मारपीट की. जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर कार से टक्कर मार दी. इसके बाद बेसुध बीरू को कार की छत पर डाल दिया, दोनों हाथ खिड़कियों में फंसाकर शीशे बंद कर दिए और तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी.
राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास बीरू को सड़क पर गिरा दिया गया और आरोप है कि फिर उनके ऊपर कार चढ़ा दी गई.

यह भी पढ़ें | दशहरे पर खून की 'होली': Instagram पर कमेंट और 9वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, मास्क पहनकर आए थे आरोपी
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
राहगीर देवेंद्र सिंह चौहान ने घायल बीरू को पहचानकर परिजनों को सूचना दी. परिजन पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बीरू परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी रीना, दो बेटियां सीवी और ईशानी, बेटा विराज, पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप हैं. शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया.
CCTV बना अहम सबूत, फतेहपुर में मिली लोकेशन
पूरी वारदात पास के CCTV में कैद हो गई है. फुटेज में कार की छत पर युवक को घसीटते हुए साफ देखा जा सकता है.
पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच की तो आरोपियों की लोकेशन फतेहपुर के जहानाबाद में मिली है. पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही है.
बुधवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं