उत्तर प्रदेश के उन्नाव से 'मेरठ ड्रम कांड' जैसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक की लाश हाईवे के किनारे बक्से में पाई गई है. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ. इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी का ही नाम सामने आया है, जो पिछले 8 साल से युवक के साथ रह रही थी. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
मंगलवार देर रात उन्नाव में हाईवे किनारे एक बक्से में युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की तो कहानी मेरठ ड्रम कांड जैसी ही निकली. जांच में पता चला है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही रची थी. पुलिस के मुताबिक, महिला पिछले 8 साल से युवक के साथ रह रही थी. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने हत्या की साजिश रची.
फिलहाल, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस वारदात में महिला के साथ और कौन-कौन शामिल था. इस बात की भी जांच हो रही है कि हत्याकांड में शामिल मजदूरों को कितने पैसे में हायर किया गया था.
पुलिस ने क्या बताया?
सिटी उन्नाव सीओ विनी सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया, "20 अक्टूबर को करीब 10 बजे सदर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे के पास हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने वाली लेन में एक संदिग्ध बक्सा रखा हुआ है. तत्काल रूप से पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से के अंदर करीब 25 साल के युवक का शव मिला."

सिटी उन्नाव सीओ विनी सिंह
Photo Credit: NDTV
उन्होंने आगे बताया कि युवक को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें | Explainer: क्यों भाजपा की अवध वाली रणनीति में अहम हैं सपा के बागी विधायक, फायदे वाला समीकरण क्या है
यह भी पढ़ें | दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब गोल्ड मेडलिस्ट अधिकारी के हाथ में, जानिए कौन हैं CBI अफसर सीमा पाहुजा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं