श्रद्धा वालकर के साथ आफताब कैसा बर्ताव करता था, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नॉनवेज ना खाने जैसी छोटी-छोटी बातों के लिए मारपीट करता था. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची हुई है. श्रद्धा और आफताब दिल्ली से पहले मुंबई में भी लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे. बाद में वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. आफताब पर आरोप है कि उसने दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या की. इसके बाद इसे छुपाने के लिए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. ताकि, कोई श्रद्धा के शव की पहचान ना कर पाए.
मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां पर 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इनमें श्रद्धा के दोस्त, मकान मालिक और मुश्किल के वक्त श्रद्धा की मदद करने वाले शामिल हैं. सभी का कहना है श्रद्धा को आफताब से हमेशा डर लगता था, क्योंकि वह उसे बुरी तरह से पीटता था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"श्रद्धा को बोलो, मुझे कॉल करे" : कत्ल के चार महीने बाद तक दोस्तों को गुमराह करता रहा आफताब
वसई की सामाजिक कार्यकर्ता पूनम बिडलान ने पुलिस को बताया कि एक बार तो आफताब ने श्रद्धा को सिर्फ इसलिए पीटा था, क्योंकि वह नॉनवेज नहीं खा रही थी.
श्रद्धा वालकर के साथ आफताब ने साल 2020 में भी मारपीट की थी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस को की गई शिकायत में श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि आफताब उसकी हत्या कर सकता है. इतना ही नहीं, श्रद्धा ने शिकायत में कहा था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी. पुलिस में यह शिकायत 23 नवंबर, 2020 को की गई थी.
श्रद्धा वालकर ने 2020 में ही जताई थी आशंका - आफताब मुझे मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देगा
श्रद्धा ने आफताब के परिवार पर भी आरोप लगाया था कि उसके परिवार को भी इस बारे में पता है. उसने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि अगर उसे किसी भी तरह की चोट पहुंचती है या कोई नुकसान होता है तो आफताब जिम्मेदार होगा.
बता दें, श्रद्धा वालकर की मई महीने में हत्या कर दी गई थी. लेकिन इसका खुलासा अभी हुआ है. श्रद्धा और आफताब दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे. श्रद्धा की अपने परिवार से कोई बातचीत नहीं थी. कई महीनों तक श्रद्धा से संपर्क नहीं होने पर उनके परिजनों ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने इसके बाद आफताब को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही श्रद्धा का कत्ल किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं