विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मॉडल श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले 3 और आरोपियों की हुई पहचान

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को नेपाल भगाने वाले तीन और मददगारों की पहचान हुई है. मामले में पुलिस सबूत जुटा रही है.

लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मॉडल श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले 3 और आरोपियों की हुई पहचान
शिव शर्मा हत्याकांड में तीन और आरोपियों की हुई पहचान.
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे के मामले में नया अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले तीन लोगों की सिनाख्त मिली है. श्रद्धा दुबे की फरारी के दौरान मदद करने वाले तीन लोगों की पहचान हुई है. तीनों लोगों ने श्रद्धा को लखनऊ से नेपाल पहुंचाने और होटल दिलाने में मदद की थी. फरारी में मदद करने वाले आमिर के अलावा तीन और लोगों के खिलाफ पुलिस सबूत इकठ्ठा कर रही है. सबूत के आधार पर मुकदमे में नाम जोड़ा जा सकता है.

मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन का लखनऊ के व्यवसायी शिव शर्मा के साथ एक पुराना वीडियो भी सामने आया है. 9 अक्टूबर को एक अपार्टमेंट से गिरकर शिव शर्मा की मौत हो गई थी. यह वीडियो उससे कुछ हफ्ते पहले का बताया जा रहा है.

4 अगस्त के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा (31) काले रंग की ड्रेस पहने हुए अपने पार्टनर शिव का हाथ थामे सीढ़ियों से नीचे उतरती दिख रही हैं. यह जगह लखनऊ का 'अवध ग्रीन अपार्टमेंट' लग रहा है.

श्रद्धा की बहन, रश्मि दुबे भी उसके साथ देखी जा सकती है. रात करीब 1:30 बजे देखे गए इन तीनों के बारे में माना जा रहा है कि वे किसी पार्टी में जा रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर गिरने के बाद शिव शर्मा (28) की मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे एक आकस्मिक मौत माना गया था, लेकिन परिजनों के यह आरोप लगाने के बाद कि इमारत से नीचे फेंकने से पहले शिव के साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया था. इसक बाद यह मामला हत्या की जांच में बदल गया.

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया. घटना के बाद से ही फरार चल रही दो बहनों और दानिश नाम के एक ड्राइवर को 20 अक्टूबर को नागपुर में गिरफ्तार कर लिया गया. वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं. अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि आरोपी पहले नेपाल गए, फिर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) पहुंचे, और उसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर चले गए.

यह भी पढ़ें | श्रद्धा दुबे और शिवा का CCTV: रात के एक बजे, हाथों में हाथ और साथ में एक और लड़की; VIDEO

यह भी पढ़ें | शिवा मर्डर केस : लग्जरी लाइफ जीने वाली श्रद्धा जेल में बदल रही करवटें, रात को खाने में उड़द डाल और आलू-मेथी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, Shiva Sharma Murder Case, Shiva Sharma Shraddha Dubey, Uttar Pradesh, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com