विज्ञापन

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने नहीं भेजी 209 उम्मीदवारों की कोई लिस्ट, पार्टी ने खुद बताया सच

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 209 उम्मीदवारों की कथित सूची वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है.

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने नहीं भेजी 209 उम्मीदवारों की कोई लिस्ट, पार्टी ने खुद बताया सच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ANI

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार होने और केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरों को BJP ने सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी ने इन दावों को भ्रामक, आधारहीन और मनगढ़ंत बताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी संयुक्त बयान में कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी ने पत्र जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से विधानसभा चुनाव को लेकर 209 प्रत्याशियों की एक कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने का समाचार लगातार प्रसारित किया जा रहा है. यह पूरी तरह से असत्य, निराधार काल्पनिक और मनगढ़ंत है. भाजपा इस फर्जी और झूठे खबर का सिरे से खंडन करती है.


बीजेपी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की कोई भी सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी की गई है. इस तरह का भ्रामक दुष्प्रचार एक सोची-समझी साजिश है. ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से यह मनगढ़ंत अफवाह फैलाई जा रही है.

ये भी पढ़ें : लड़की को बेरहमी से पीटा, फिर घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया... मोती नगर हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Candidate List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com