विज्ञापन

लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बने जापान के बादशाह, फाइनल में कोकी वातानाबे को हराकर जीता कुमामोतो मास्टर्स खिताब

लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स (सुपर 500) का खिताब जीता, फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग 13 पर मौजूद और स्थानीय पसंदीदा खिलाड़ी कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराकर इतिहास रच दिया.

लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बने जापान के बादशाह, फाइनल में कोकी वातानाबे को हराकर जीता कुमामोतो मास्टर्स खिताब
लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स का खिताब जीता
NDTV

भारत के लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के फाइनल में कोकी वातानाबे को हराकर कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता. विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और एक घंटे और चार मिनट तक चले मैच में 13-21, 21-18, 21-14 से जीत हासिल की.

सेन ने अंतिम गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11-7 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद अपनी बढ़त को कुल नौ अंक तक पहुंचा दिया. इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. हाल में जर्मनी में हाइलो ओपन जीतने वाले सेन ने जापान में जीत हासिल करके 9200 रैंकिंग अंक भी अपने खाते में जोड़े.

हाइलो ओपन का खिताब जीतने वाले, दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने अपने मानसिक दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. उन्होंने एक घंटे चार मिनट तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया और इस जीत के साथ ही हांगझोऊ में होने वाले BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में आ गए.

आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य, इस टूर्नामेंट से पहले 'रेस टू फाइनल्स' स्टैंडिंग में 64,980 अंकों के साथ 12वें स्थान पर थे. सीजन के आखिरी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें शीर्ष आठ में जगह बनानी थी.

सुपर 500 इवेंट में खिताब जीतने से लक्ष्य को 9,200 अंक मिले, जिससे रैंकिंग अपडेट होने पर वह 74,180 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे. हालांकि, हांगझोऊ जाने की दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि हांगकांग ओपन (17-22 नवंबर) आखिरी क्वालीफाइंग इवेंट है. फाइनल से पहले, अपने करियर के आमने-सामने के मुकाबलों में लक्ष्य, वातानाबे के खिलाफ 3-2 से आगे थे, हालांकि जापानी खिलाड़ी ने उनके बीच हुए पिछले दो मुकाबले जीते थे.

यह भी पढ़ें | एशिया कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी के वायरल जश्न को देख शोएब अख्तर को लगी मिर्ची, बोले- इंडिया के बच्चों ने ..

यह भी पढ़ें | उम्मीदें टूटीं, टिकट बिके पर बल्ला नहीं चला! रोहित का NZ में फ्लॉप शो, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हिटमैन

यह भी पढ़ें | U19 Asia Cup 2026: सहवाग का बेटा, मोहित का जलवा, टॉप ऑर्डर का धमाका! ये हैं भारत की जीत के 5 बड़े कारण!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakshya Sen, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com