विज्ञापन

शिवा मर्डर केस : लग्जरी लाइफ जीने वाली श्रद्धा जेल में बदल रही करवटें, रात को खाने में मिली उड़द डाल और आलू-मेथी की सब्जी

शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार कभी लग्जरी जिंदगी जीने वाली श्रद्धा और रश्मि अब जेल की सामान्य बैरक में अन्य बंदियों के साथ रह रही हैं. तय समय पर उठना, वही जेल का खाना और कड़ी निगरानी के बीच उनकी नई दिनचर्या शुरू हो चुकी है.

शिवा मर्डर केस : लग्जरी लाइफ जीने वाली श्रद्धा जेल में बदल रही करवटें, रात को खाने में मिली उड़द डाल और आलू-मेथी की सब्जी
लग्जरी लाइफ से जेल की बैरक तक, श्रद्धा-रश्मि की पहली रात कैसे बीती?
NDTV
  • क्वारंटाइन खत्म, श्रद्धा, रश्मि और तनवीर सामान्य बैरक में शिफ्ट
  • जेल में मिला उड़द की दाल-रोटी का खाना, श्रद्धा पूरी थाली नहीं खा सकी
  • कोर्ट में वर्चुअल पेशी होगी, जेल प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
लखनऊ:

शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद अब जिला कारागार की सामान्य बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है. लग्जरी जीवनशैली से जेल की सख्त दिनचर्या तक पहुंचे इन आरोपियों को अब अन्य बंदियों की तरह भोजन, नियम और टाइम-टेबल का पालन करना पड़ रहा है. जेल प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं तथा उनकी अदालत में पेशी भी वर्चुअल माध्यम से कराने का फैसला किया गया है.

सामान्य बैरक में भेजे गए तीनों आरोपी

NDTV को जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर की निर्धारित क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है. इसके बाद तीनों को जिला जेल की सामान्य बैरकों में स्थानांतरित कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि जेल के नियमों के तहत अब उन्हें अन्य बंदियों की तरह ही रहना होगा और निर्धारित दिनचर्या का पालन करना पड़ेगा.

जेल का खाना, पहली रात नहीं आई नींद

जेल सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और रश्मि को अन्य बंदियों के लिए तैयार किया जाने वाला भोजन ही दिया जा रहा है. पहली रात दोनों को साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी परोसी गई. बताया गया कि श्रद्धा खाना पूरा नहीं खा सकी. जेल सूत्रों के अनुसार उसे पहली रात ठीक से नींद भी नहीं आई.

6 बजे जगाया, 7 बजे नाश्ता

शुक्रवार सुबह जेल के निर्धारित नियमों के तहत दोनों को सुबह छह बजे जगा दिया गया. सुबह सात बजे श्रद्धा और रश्मि को नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई. इसके बाद दोपहर के भोजन में साबुत उड़द और राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी परोसी गई. रात के भोजन में अरहर की दाल, आलू-कद्दू की सब्जी और रोटी दी गई. जेल प्रशासन के अनुसार तीनों आरोपियों को अन्य कैदियों की तरह ही भोजन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

अलग-अलग निगरानी की व्यवस्था

जिला कारागार के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार श्रद्धा और रश्मि की निगरानी महिला डिप्टी जेलर की देखरेख में की जा रही है. वहीं, आरोपी तनवीर की निगरानी पुरुष डिप्टी जेलर के नेतृत्व में की जा रही है. जेल प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए तीनों आरोपियों की अदालत में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है. न्यायिक हिरासत की निर्धारित तारीख पर तीनों को वर्चुअल माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि इससे सुरक्षा संबंधी जोखिम कम होगा और न्यायिक प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चलती रहेगी.

यह भी पढ़ें : शिवा की मौत कैसे हुई, 9 की शाम क्या हुआ.. श्रद्धा से पूछताछ के लिए पुलिस के सवाल तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiva Sharma Murder Case, Shraddha Dubey, Rashmi Dubey, Lucknow Jail, Virtual Hearing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com