श्रद्धा वालकर ने साल 2020 में ही ये आशंका जता दी थी कि आफताब उसकी हत्या कर देगा. आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी. जिसके बाद श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी. श्रद्धा वाकर ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन को दिए शिकायती पत्र में दावा किया था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और धमकी देते हुए कहा कि मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा. श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब के परिवार को भी पता है कि उनका बेटा मेरे को मारना चाहता है. श्रद्धा ने पत्र में लिखा कि आफताब उसे ब्लैकमेल करता था और जान से मारने की धमकी देता है. आफताब का परिवार वीकेंड पर उनसे मिलने आता है.
उसने कहा कि वह उसके साथ है क्योंकि हमने एक-दूसरे से शादी करने की योजना बनाई थी. शिकायती पत्र में उसने यहां तक कह दिया था कि अगर मुझे किसी भी तरह या तरीके से चोट लगती है तो आफताब जिम्मेदार होगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला के परिवार का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आफताब के परिवार से पूछा है कि क्या उन्हें पता था कि आफताब और श्रद्धा किस तरह के रिश्ते में थे. पुलिस ने परिवार से यह भी पूछा कि श्रद्धा को मारने के बाद क्या आफताब पूनावाला वापस मुंबई चला गया, या उसने इस बारे में कुछ बताया. जब आफताब का परिवार वहां से शिफ्ट हुआ तो आफताब भी मौजूद था. पुलिस ने पूछा कि ऐसी कौन सी परिस्थितियाँ थीं, जिसके तहत उन्होंने अपना घर बदलने का फैसला किया.
बता दें आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं