श्रद्धा वालकर हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. अब श्रद्धा के कत्ल के चार महीने बाद की आफताब की दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम चैट सामने आई है. जिसमें वह दोस्तों को श्रद्धा के मर्डर को लेकर गुमराह करता हुए दिख रहा है. चैट में वह दोस्त को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि श्रद्धा उसके साथ नहीं रहती है और उसके बारे में उसे कुछ नहीं पता है.
आफताब की अपनी दोस्त के साथ जो इंस्टाग्राम चैट सामने आई है, वो सितंबर महीने की है. इस चैट में श्रद्धा और अपने एक कॉमन फ्रेंड से बातचीत कर रहा है. आफताब की ओर से मैसेज किए गए, "भाई, कैसे हो. कहां हो? तुमसे बात करना चाहता हूं. श्रद्धा को बोलो कि मुझे कॉल करे." इस चैट के बाद दोनों की 17 मिनट 33 सेकेंड ऑडियो कॉल पर बातचीत होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

यह चैट श्रद्धा और आफताब के एक कॉमन दोस्त ने मुंबई में पुलिस को दी है. पुलिस ने इस कॉमन फ्रेंड के बयान भी दर्ज किए हैं.
श्रद्धा वालकर ने 2020 में ही जताई थी आशंका - आफताब मुझे मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देगा
वहीं, श्रद्धा का एक दोस्त करण अपने बयान दर्ज कराने दिल्ली पहुंचा है. श्रद्धा ने करण को साल 2020 में आफताब से हुए झगड़े के बारे में बताया था. करण के जरिए ही श्रद्धा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, पुलिस करण को गवाह बना रही है. श्रद्धा मुंबई में जहां काम करती थी, वहां करण उसका मैनेजर था और उसका दोस्त भी है.
'गुस्से में किया श्रद्धा का मर्डर'... आफताब ने कबूला, लेकिन कोर्ट के लिए ये सबूत क्यों नहीं है?
एक अन्य खबर के मुताबिक, श्रद्धा वालकर ने साल 2020 में ही ये आशंका जता दी थी कि आफताब उसकी हत्या कर देगा. आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी. जिसके बाद श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी. श्रद्धा वाकर ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन को दिए शिकायती पत्र में दावा किया था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और धमकी देते हुए कहा कि मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं