श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. कोर्ट ने 4 दिनों की रिमांड बढ़ा दी है. पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है. वहीं, आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट भी करवाया जा सकता है.
आरोपी आफताब पूनावाला के वकील के मुताबिक कोर्ट में आफताब ने जज के सामने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उन आरोपों में पूरी तरीके से सच्चाई नहीं है. लेकिन जो कुछ भी मेरे द्वारा किया गया वह गुस्से में किया गया था. आफताब ने कोर्ट को बताया कि वह जांच में पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है. आरोपी ने कहा कि ज्यादा दिन होने के कारण बहुत कुछ याद नहीं कर पा रहे हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस को अब तक वारदात में शामिल आरी, हथियार नहीं मिले हैं. श्रद्धा के सर का हिस्सा भी नहीं मिला है. बस कुछ हड्डियां और जबड़े का हिस्सा मिला है. वारदात में शामिल कपड़े भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. यहां तक की श्रद्धा के फोन की खोज में भी पुलिस लगी हुई है.
इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट कल होगा. अभी पॉलीग्राफी टेस्ट से पहले की प्रक्रिया चल रही है, जिसमे कई तरह के टेस्ट होते है. साथ ही सवाल जो पूछे जाने है वो queshnior तैयार किए जाएंगे. इसके बाद कल पॉलीग्राफी टेस्ट होगा, ये टेस्ट कल ही पूरा हो जाएगा, इस बारे में निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता.
ये भी पढ़ें:-
MCD चुनाव प्रदूषित Vs मेरी चमकती दिल्ली का होगा : NDTV टाउनहॉल में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी
विदेशी यात्रियों को बड़ी राहत, भारत सरकार ने खत्म की Air Suvidha फॉर्म भरने की शर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं