विज्ञापन

एक्शन में नोएडा पुलिस! वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,5 गिरफ्तार,18 लाख का सामान बरामद

नोएडा पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने इलाके में कई बड़ी वारदातों को भी अंजाम दिया है. गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई नए मामलों के सुलझाने में भी मदद मिलेगी.

एक्शन में नोएडा पुलिस! वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,5 गिरफ्तार,18 लाख का सामान बरामद
नोएडा:

नोएडा -एनसीआर क्षेत्र में गाड़ियों की चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अंतरराजीय गिरोह का सूरजपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस की गिरफ्त में खडे सूर्या उर्फ मोहन, दीपक पाल, लक्की चंदेल, आसिफ और अंकित गुप्ता शातिर किस्म के वाहन चोर है.

Latest and Breaking News on NDTV

थाना सूरजपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना पर गुलिस्तानपुर अंडरपास के पास से इस शातिर गिरोह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो मौके से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और 2 अवैध चाकू बरामद हुए. इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर एलजी गोलचक्कर के पास जंगलों से 10 और चोरी की बाइकें बरामद हुईं। इतना ही नहीं, पुलिस को जंगलों से करीब 5 से 6 मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स भी मिले हैं, जिनमें हैंडल, टायर, टंकी, शॉकर, इंजन और चेसिस शामिल हैं.

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी आरोपी बेहद शातिर और अभ्यस्त अपराधी हैं. सूर्या उर्फ मोहन पर पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी के 9 मामले दर्ज हैं. दीपक पाल के  खिलाफ 5 आपराधिक मामले, लक्की चंदेल पर 4 मामले, आसिफ (कबाड़ी):पर पोक्सो एक्ट समेत 5 मामले दर्ज हैं और अंकित गुप्ता पर  5 मामले दर्ज हैं.

यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इलाकों में रेकी करते थे और मौका पाकर मोटरसाइकिलें उड़ा ले जाते थे. गिरोह का एक सदस्य आसिफ पेशे से कबाड़ी है. गाड़ियां चोरी करने के बाद उसके पार्टस को उन्हें अलग-अलग कर देते थे और आसिफ की मदद से उनके पार्ट्स को बाजार में बेचकर मोटी कमाई करते थे. पुलिस फिलहाल इन सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज रही है और इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. इनके नेटवर्क में और कौन-कौन से कबाड़ी या खरीदार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब बदमाशों की खैर नहीं! पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों का किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Crime In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com