विज्ञापन

पार्क में बैठे थे युवक-युवती, तभी पहुंचे हमलावर... दिल्ली में चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या

दिल्ली के अशोक विहार स्थित खिम्मन सिंह पार्क में कुछ युवकों ने युवक और युवती पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक सुनील की अस्पताल में मौत हो गई.

पार्क में बैठे थे युवक-युवती, तभी पहुंचे हमलावर... दिल्ली में चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या
दिल्ली में चाकूबाजी में युवक की मौत

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. चाकूबाजी की घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया, जिसमें युवक और युवती खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. घटना की सूचना दोपहर करीब 3:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को मिली.

यूपी के मैनपुरी की रहने वाला था मृतक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी की रहने वाली देवकी (26)  जो पवन की पत्नी है, वो अपने परिचित सुनील (30) के साथ अशोक विहार स्थित खिम्मन सिंह पार्क में मौजूद थीं. देवकी, के-1082, जहांगीरपुरी की रहने वाली हैं, जबकि सुनील उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला था.

वारदात के आरोपी फरार

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर मौजूद देवकी से मिली जानकारी के मुताबिक पार्क में 3-4 अज्ञात युवक पहुंचे. किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू निकालकर देवकी और सुनील पर हमला कर दिया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

हमले में सुनील को कई जगह चाकू लगे. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

एक नाबालिक हिरासत में

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को हिरासत में भी लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवकी अपने पति से बीते 7-8 महीने से अलग रह रही थी और 3-4 दिनों पहले ही सुनील देवकी से मिलने दिल्ली आया था और उसके साथ ही रह रहा था.

खिम्मन सिंह पार्क के गार्ड राज नीलम ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मैं गेट पर था जब बच्चों ने आवाज दी कि लड़के लड़की को चाकू मार दिया गया है. फिर भाग कर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ही लेकर गयी. लड़का पूरा खून से लथपथ था और लड़की से भी खून निकल रहा था. किसी को भागते हुए नहीं देखा. ये पूरी घटना करीब 3:30 बजे हुई. हमने किसी को आते जाते नहीं देखा.

यह भी पढ़ें: वाराणसी: लिव इन पार्टनर का कत्ल, खुद को किन्नर बताने वाले युवक ने ही कर दी साथी की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Delhi Crime News In Hindi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com