- देश के 16 राज्यों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है
- दिल्ली-एनसीआर में 15 अगस्त तक बादल छाये हेंगे और तेज बारिश भी हो सकती है
- यूपी के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जाताया है
देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है. लेकिन फिर से बारिश के हालात बने हुए हैं. 13 अगस्त को मौसम एक बार फिर से बिगड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली, उतरराखंड, हिमाचल, राजस्थान समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 घंटों में बारिश के साथ 80 की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश से पहाड़ी राज्यों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. इस दौरान लैंडस्लाइड की वजह से रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं. देश के कई पूर्वी और मध्य राज्यों में आज बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभवना है. लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है. वहीं मछुआरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. देश के पश्चिमी हिस्सों गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी बारिश का अलर्ट जारी है.
Latest satellite animation pic.twitter.com/2cyrmGYSrY
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 12, 2026
इन 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- राजस्थान
- पंजाब
- बिहार
- महाराष्ट्र
- हरियाणा
- झारखंड
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- गुजरात
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू-कश्मीर
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन तक मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा. 15 अगस्त को भी बारिश की चेतावनी जारी है. वहीं 13 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. सुबह से शाम तक एक या दो बार होने की संभावना है. वहीं वहीं सुबह के समय 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. 14 और 15 अगस्त को भी दिल्ली में बादल छाये रहेंगे और बारिश भी हो सकती है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी 13 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.13-14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बजली गिरने की भी संभावना है. 14 से17 अगस्त के दौरान पश्चिमी यूपी, 13 से18 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.इस दौरान नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मेरठ,मुजफ्फरनगर, कानुपुर, गोरखपुर, झांसी,जौनपुर,मिर्जापुर, आजमगढ़ समेत अन्य स्थानों में तेज बारिश हो सकती है.

PTI फोटो.
उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम
उत्तराखंड में 13-14 अगस्त को तेज आंधी-बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. इस दौरान हरिद्वार,नैनीताल,ऋषिकेश, अल्मोड़ा,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर भी सावधान रहने की हिदायत दी है. 14 अगस्त कोबहुत भारी बारिश हो सकती है.

PTI फोटो.
गुजरात और महाराष्ट्र का ंमौसम
12 से 18 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं 12 से 14 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र में और 12 से 13 अगस्त के बीच गुजरात में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
ये भी पढ़ें-कल का मौसम: दिल्ली-NCR में मॉनसून एक्टिव, UP-बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं