विज्ञापन

PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवती रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज की गई है.

PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR
  • नोएडा में PM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई
  • शिकायत में कहा गया है कि बयान से PM के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग हुई है
  • CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आपत्तिजनक भाषा के लिए आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल निंदनीय और गैर-कानूनी है

प्रधानमंत्री के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई हुई है. पीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज हुई है.शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची. शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया.

जंतर-मंतर का वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के अनुसार, युवती का नाम रुचिका सिंह है. सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में लड़की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करती दिख रही है. लड़की नोएडा की रहने वाली है और उसके खिलाफ जीरो FIR भी ग्रेटर नोएडा में ही दर्ज कराई गई है.

शिकायत में कहा गया है कि इससे प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची. शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया.

FIR पर सौरव दास की प्रतिक्रिया

रुचिका सिंह पर FIR को लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. बेशक अगर कोई ऐसी भाषा इस्तेमाल की गई है जो अपमानजनक है, तो संबंधित व्यक्ति उस व्यक्ति के खिलाफ सिविल मानहानि और आपराधिक मानहानि का केस कर सकता है. लेकिन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करना बहुत निंदनीय है और किसी को भी सिर्फ आपत्तिजनक भाषा के लिए सजा नहीं दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा कि भाषा सही है. भाषा गलत हो सकती है, किसी को आपत्तिजनक लग सकती है, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करने का यह कोई कारण नहीं है. इससे लोगों में डर पैदा होता है. मुझे नहीं लगता कि यह किसी को भी मंजूर है, खासकर नई पीढ़ी को. साथ ही, मैं नई पीढ़ी से गुजारिश करूंगा कि वे अपने शब्दों और आम तौर पर लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले अपमानजनक शब्दों और वाक्यों को लेकर बहुत सावधान रहें. इसके बावजूद आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है, ऐसा नहीं होना चाहिए. हम पुलिस से भी कहना चाहेंगे कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी राजनीतिक मकसद के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें: क्‍या जंतर मंतर को विरोध प्रदर्शनों के लिए बंद कर दिया गया? द‍िल्‍ली पुल‍िस ने बताई सच्‍चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Jantar Mantar Protest, Jantar Mantar Protest Hindi News, Jantar Mantar Protest Latest Update, Jantar Mantar Protest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com