- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है.
- हमले में उन्हें हल्की चोट आई है और इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
- सुखबीर सिंह बादल पर हमले के वक्त उन्हें बचाते वक्त सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है.
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया और उनके हाथ में चोट लग गई. हमले के बाद सुखबीर सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद ही गाड़ी से उतरकर अंदर जाते दिख रहे हैं. उनके हाथों में कोई कपड़ा बंधा हुआ. इसी हाथ पर हमले में चोट लगी है.
Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal was attacked in Nanded. He was admitted to a hospital. Further details are awaited: Nanded Police pic.twitter.com/Cat27zZbJf
— IANS (@ians_india) August 13, 2026
किसने किया हमला?
सूत्रों के मुताबिक मौके पर घूम रहे एक निहंग सिंह ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया. अब तक अकाली दल के लोगों का कहना है कि हमले के पीछे एक ही व्यक्ति था. सूत्रों का कहना है कि निहंग ने कृपाण से हमला किया. जैसे ही हमलावर ने बादल को निशाना बनाने की कोशिश की, एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव किया. सुखबीर सिंह बादल को बचाते समय सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस अभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है, जिससे हमलावर की पहचान की जा सके और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार रात ही नांदेड़ पहुंचे थे.
पहले भी हो चुका है अटैक
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर इस तरह का हमला हुआ है. इससे पहले, 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान उनकी हत्या की कोशिश की गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे.
इस दौरान, एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जो दीवार पर जा लगी. इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई. आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर कब्जे में ले लिया गया था.
ये भी पढ़ें: लुधियाना में शक ने ली जान: पति ने 11 साल पुरानी लव मैरिज का किया खौफनाक अंत, पत्नी की गला घोंटकर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं