Asian Games 2026 Cricket Full Schedule: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की धमाकेदार वापसी होने जा रही है. जापान में होने वाले गेम्स में क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक, जबकि पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगा. आइए जानते हैं एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Match) का मुकाबला किस तारीख को हो सकता है.
पुरुष वर्ग में 10 टीमें दिखाएंगी दम
पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें अपना दम दिखाएंगी. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर-फाइनल में जगह दी गई है.
अफगानिस्तान, जापान और नेपाल ग्रुप A में हैं, जबकि हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान ग्रुप B में हैं. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी.
महिला वर्ग में 8 टीमें कौन-कौन सी?
महिला क्रिकेट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी.
- भारत
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- बांग्लादेश
- जापान
- चीन
- मलेशिया
- थाईलैंड
महिला क्रिकेट, एशियन गेम्स 2026 शेड्यूल
- 17 सितंबर: भारत vs जापान (क्वार्टर फाइनल)
- 17 सितंबर: बांग्लादेश vs चीन (क्वार्टर फाइनल)
- 18 सितंबर: श्रीलंका vs मलेशिया (क्वार्टर फाइनल)
- 18 सितंबर: पाकिस्तान vs थाईलैंड (क्वार्टर फाइनल)
- 20 सितंबर: सेमीफाइनल 1
- 20 सितंबर: सेमीफाइनल 2
- 22 सितंबर: कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) मैच
- 22 सितंबर: स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) मैच
भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगा
भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगा. इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा. पाकिस्तान की टीम क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से खेलेगी और जीतने पर उसका सामना श्रीलंका या मलेशिया से हो सकता है.
पुरुष क्रिकेट, एशियन गेम्स 2026 शेड्यूल
- 24-26 सितंबर: ग्रुप A और ग्रुप B के मैच (प्रारंभिक दौर)
- 28 सितंबर: भारत vs ग्रुप B रनर-अप (क्वार्टर फाइनल)
- 28 सितंबर: पाकिस्तान vs ग्रुप A रनर-अप (क्वार्टर फाइनल)
- 29 सितंबर: श्रीलंका vs ग्रुप B विजेता (क्वार्टर फाइनल)
- 29 सितंबर: बांग्लादेश vs ग्रुप A विजेता (क्वार्टर फाइनल)
- 1 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1
- 1 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2
- 3 अक्टूबर: कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) मैच
- 3 अक्टूबर: स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) मैच
किस तारीख को होगा भारत पाकिस्तान का मुकाबला
दरअसल, पुरुष वर्ग में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. भारतीय टीम का सामना ग्रुप B में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगा. इस ड्रॉ के कारण भारत और पाकिस्तान की टक्कर क्वार्टर फाइनल में नहीं हो सकती. दोनों टीमें केवल गोल्ड मेडल या ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आमने-सामने आ सकती हैं, जोकि 3 अक्टूबल को खेला जाएगा.
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का वेन्यू
एशियन गेम्स 2026 के सभी क्रिकेट मुकाबले जापान के आइची प्रान्त स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क (Korogi Athletic Park) में खेले जाएंगे. पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में होंगे. भारत एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों का डिफेंडिंग चैंपियन है. भारतीय टीम ने 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष और महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: न ग्रुप स्टेज, न सेमीफाइनल, एशियन गेम्स में इस शर्त पर होगा भारत-पाकिस्तान मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं