-
ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.
- नवंबर 17, 2026 17:03 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
बिल्डर की मनमानी से तंग आए लोग! ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में जमकर नारेबाजी, जानें क्या है पूरा विवाद
ग्रेटर नोएडा की हवेलिया वैलोनिया पार्क सोसाइटी में निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया. AOA को हैंडओवर न देने के आरोप के बीच प्राधिकरण ने बिल्डर को एक महीने में मेंटेनेंस सौंपने के निर्देश दिए हैं.
- नवंबर 17, 2026 15:23 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: आलोक कुमार ठाकुर
-
नोएडा में Gold Flake समेत कई ब्रांड्स के नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे लगाते हैं लोगों को चूना
सेंट्रल नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने नकली सिगरेट बनाकर ब्रांडेड नामों से बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से गोल्ड फ्लेक और कैप्स्टन के हजारों खाली डिब्बे, तंबाकू, सिगरेट बनाने की मशीनें और सप्लाई में इस्तेमाल कार बरामद हुई है.
- नवंबर 14, 2026 20:53 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: चंदन सिंह राजपूत
-
गौर चौक अंडरपास शुरू, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बीच सफर हुआ आसान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति यानी गौर चौक पर लगने वाले भारी जाम से राहत देते हुए प्राधिकरण ने 5 नवंबर 2026 से 700 मीटर लंबे 6-लेन अंडरपास का 3 दिवसीय ट्रायल रन शुरू कर दिया है. इससे रोजाना सफर करने वाले 1 लाख वाहन चालकों का रास्ता सुगम होगा.
- नवंबर 05, 2026 10:49 am IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: मोहम्मद इफ्तेखार अहमद
-
गौर चौक अंडरपास आज से खुला, तीन दिनों के लिए चलेगा ट्रायल, ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिवाली तोहफा
Gaur Chowk Underpass Latest Update: गौर चौक अंडरपास 5 नवंबर को ट्रायल के लिए खोला जाएगा. ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के करीब 30 हजार परिवारों को इसका बड़ा फायदा पहुंचेगा. गौर सिटी चौराहे पर लगने वाला ट्रैफिक जाम खत्म होगा.
- नवंबर 05, 2026 08:47 am IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: अमरीश कुमार त्रिवेदी
-
360 Kg Rasgullas Destroyed In Noida Ahead Of Diwali After Flies, Mosquitoes Found
Ahead of Diwali, food safety officials in Noida destroyed 360 kg of contaminated rasgullas after finding flies and mosquitoes in some batches during inspections
- नवंबर 03, 2026 17:24 pm IST
- Food
- Reported by Narendra Thakur, Written by Mallika Khurana
-
अब कभी चोरी नहीं करूंगा... नोएडा से बकरा चोरी करके दिल्ली में बेचता था आरोपी, पुलिस ने किया एनकाउंटर
ग्रेटर नोएडा के जारचा में बकरा चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंग का सरगना कमलू उर्फ कल्लू के पैर में गोली लग गई.
- नवंबर 01, 2026 23:05 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: प्रियंक द्विवेदी
-
PNB में 10 करोड़ का घोटाला? महिला कर्मचारी ने उड़ाए ग्राहकों के पैसे; एक पासबुक से खुल गया पूरा राज
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक ब्रांच में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कथित घोटाला सामने आया है. CBI इसकी जांच कर रही है.
- अक्टूबर 30, 2026 19:51 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: प्रियंक द्विवेदी
-
बालकनी में बेटे से फूल तुड़वा रहे थे पिता, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत; ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा
फूल तोड़ते समय अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया. बेटा तो गिरा ही, उसे बचाने के चक्कर में पिता भी नीचे गिर गए. इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई.
- अक्टूबर 30, 2026 10:28 am IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: श्वेता गुप्ता
-
ग्रेटर नोएडा PNB में महाघोटाला: एफडी तोड़कर उड़ाए 35 करोड़ रुपये, बैंक मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. इस मामले में पांच बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है.
- अक्टूबर 28, 2026 12:53 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: तिलकराज
-
नोएडा: बंद मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बंद फ्लैटों और मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
- अक्टूबर 23, 2026 23:41 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
85 फीट ऊंचे रावण का दहन; ग्रेटर नोएडा में सजी अयोध्या नगरी, रामलला के दर्शन, भव्य रामलीला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रामलीला में अयोध्या जैसा राम मंदिर सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है. रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. दशहरा पर 85 फीट रावण दहन भी होगा.
- अक्टूबर 20, 2026 07:54 am IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Written by: अजय कुमार पटेल
-
ग्रेटर नोएडा कांड में वॉइस नोट खोलेगा कई राज! परिवार समेत मरने से पहले क्या बोलकर गया महेश?
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में हुए कांड में मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर पर महेश की बहनों और जीजा पर मुकदमा दर्ज किया गया है. बहनों पर मां को भड़काकर संपत्ति हड़पने और नूडल्स में जहर मिलाने का आरोप है.
- अक्टूबर 18, 2026 11:54 am IST
- Reported by: Aaquil Jameel, नरेंद्र ठाकुर, Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीद
-
5 लाख में मासूम का सौदा! मामी की साजिश से हुआ अपहरण, पुलिस मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए जबकि दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.
- अक्टूबर 17, 2026 21:39 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: सौरभ कुमार मीणा
-
बेटियों के नाम की संपत्ति, पहले बड़े बेटे की मौत अब छोटे का परिवार खत्म: ग्रेटर नोएडा 5 मौत में बड़ा खुलासा
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. मृतक की भाभी ने सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस परिवार के बड़े बेटे की भी पहले ही मौत हो चुकी है.
- अक्टूबर 17, 2026 21:05 pm IST
- Reported by: नरेंद्र ठाकुर, Edited by: प्रभांशु रंजन