मुंबई पुलिस ने पड़ोसी रायगढ़ जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपनी 74 वर्षीय मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई बार वार कर उसके शव को नदी में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को उसके नौकर के साथ गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वीना कपूर की हत्या के आरोप में जुहू पुलिस ने 43 वर्षीय व्यक्ति और उसके 25 वर्षीय नौकर को गिरफ्तार किया.
पुलिस अधिकारी ने बताया, "मंगलवार की रात, कल्पतरु सोसाइटी के सिक्युरिटी सुपरवाइजर ने जुहू पुलिस से संपर्क किया और कहा कि सोसाइटी की एक महिला लापता हो गई है. शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जांच शुरू की. महिला के मोबाइल की लोकेशन उसकी बिल्डिंग के पास मिली, जबकि उसका बेटा पनवेल में था. अगले दिन उसके बेटे और उसके नौकर को थाने लाया गया."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान, बेटे ने खुलासा किया कि उसने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से कई बार वार कर हत्या कर दी. उसने पुलिस को बताया कि अपनी मां के साथ उसका संपत्ति का विवाद चल रहा था. इसी कारण उसने हत्या की और मां के शव को रायगढ़ जिले में माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया." पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है. अधिकारी ने कहा, "महिला के छोटे बेटे और उसके नौकर के खिलाफ 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है."
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में अमित शाह की एंट्री, विपक्ष की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
Gujarat Election Results 2022: क्या गुजरात में बीजेपी बना पाएगी जीत का रिकॉर्ड? आज आएंगे रिजल्ट
MCD में भी चली 'झाड़ू', 15 साल की BJP की सत्ता छीनकर AAP ने पाया बहुमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं