Abhishek Sharma vs England At Vankhede Stadium; IND vs ENG T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महाकुंभ, 'टी20 वर्ल्ड कप 2026' का मंच सज चुका है और अब बारी है उस महामुकाबले की जिसका पूरे हिंदुस्तान को बेसब्री से इंतज़ार है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से होने जा रहा है. यह 'करो या मरो' का मुकाबला है जो जीता वो फाइनल का सिकंदर, जो हारा उसका सफर यहीं खत्म. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में अगर किसी एक नाम की दहशत है, तो वो नाम है अभिषेक शर्मा.
वानखेड़े का वो 'कहर' जिसे भूलना नामुमकिन है.
इंग्लिश टीम जब भी अभिषेक शर्मा का नाम सुनती है, तो उन्हें 2 फरवरी 2025 की वो शाम याद आ जाती होगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया वो 5वां टी20 मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था. उस दिन अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की थी, बल्कि गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी. उन्होंने मात्र 54 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की एक ऐसी विध्वंसक पारी खेली थी जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था.
अभिषेक ने उस दौरान पावरप्ले का ऐसा फायदा उठाया कि इंग्लैंड के गेंदबाज लाइन-लेंथ भूल गए थे. उन्होंने केवल 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और देखते ही देखते मात्र 37 गेंदों में अपने शतक का आंकड़ा पार कर लिया. उनकी उस पारी में 7 चौके और 13 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे. 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया था कि वे अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने की कुव्वत रखते हैं.
Does anyone remember this innings.
— Abhishek Sharma Fc (@Abhishek_Fan_) March 3, 2026
- The Last Time Abhishek Sharma Playing against England at the Wankhede Stadium. 💙🔥#AbhishekSharma | #INDvsENGpic.twitter.com/oOC4sBavcE
जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी ने बढ़ाई टीम इंडिया की उम्मीदें
वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दे दिया है. के खिलाफ जड़ा गया उनका शानदार अर्धशतक इस बात का सबूत है कि 'शेर' अब अपने पुराने रंग में वापस लौट चुका है. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके बल्ले से मात्र 10 रन आए थे. फिर भी सेमीफाइनल जैसे मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट और कप्तान अब उन्हें ड्रॉप करने के बारे में सोच भी नहीं सकते, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ उनके ये जादुई आंकड़े टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मनोबल का काम करेंगे.
सेमीफाइनल में 'X-Factor' साबित होंगे अभिषेक!
एक साल पहले की वो पारी आज भी इंग्लैंड के गेंदबाजों की रातों की नींद खराब कर रही होगी. सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बहुत मायने रखती है. अभिषेक शर्मा का निडर अंदाज और पहली गेंद से प्रहार करने की क्षमता उन्हें भारत का सबसे बड़ा 'X-Factor' बनाती है. ऐसे में सवाल ये है की क्या अभिषेक शर्मा एक बार फिर इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटेंगे? क्या वानखेड़े वाला वो खौफ एक साल बाद सेमीफाइनल के मैदान पर दोबारा देखने को मिलेगा? अगर अभिषेक के बल्ले ने एक बार फिर वैसी ही आग उगली, तो टीम इंडिया को फाइनल की दहलीज पार करने से कोई नहीं रोक पाएगा. पूरा देश अब बस एक ही दुआ कर रहा है, "अभिषेक, एक बार फिर वही धमाका!"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं