महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को लेकर उत्पन्न मौजूदा स्थिति के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की. वहीं, विपक्षी दलों ने मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की और सीमा मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र पर निशाना साधा.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी. फडणवीस के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने दशकों पुराने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के रुख पर उपमुख्यमंत्री की राय धैर्यपूर्वक सुनी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले कुछ दिनों में सीमा विवाद बढ़ने के कारण दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव पैदा हो गया है. फडणवीस ने शाह को मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत की भी जानकारी दी.
फडणवीस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ अच्छी बात नहीं है. दो राज्यों के बीच ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. अमित शाह को अवगत कराया है कि मैंने कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और आग्रह किया कि उन्हें भी बोम्मई से बात करनी चाहिए. शाह ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे.''
इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच हिंसा की घटनाएं ‘दिल्ली के समर्थन' के बिना नहीं हो सकती हैं. उन्होंने बेलगावी को केंद्र-शासित प्रदेश घोषित करने की मांग भी की.
वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को भाजपा द्वारा महाराष्ट्र को ‘‘विभाजित'' करने की साजिश के तहत उकसावा दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सरकार के रुख को स्पष्ट करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई केंद्र सरकार और चुनिंदा उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं.
बहरहाल, महाराष्ट्र के लातूर जिले की देवनी तहसील के एक गांव के निवासियों ने स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए गांव को कर्नाटक में शामिल किए जाने की मांग की है. देवनी तहसील में 1,200 की आबादी वाले बोमबली बुद्रुक गांव में रहने वाले लोगों ने आगाह किया है कि वे आगामी सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे.
उत्तर-पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) ने बेलगावी जिले की सीमा से लगते क्षेत्रों में कुछ बसों में तोड़फोड़ तथा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबरें आने के बाद बुधवार को महाराष्ट्र के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी.
यह भी पढ़ें-
Gujarat Election Results 2022: क्या गुजरात में बीजेपी बना पाएगी जीत का रिकॉर्ड? आज आएंगे रिजल्ट
Election Results 2022: बीजेपी, कांग्रेस और 'आप' के त्रिकोणीय संघर्ष में किसकी पूरी होगी आस?
MCD में भी चली 'झाड़ू', 15 साल की BJP की सत्ता छीनकर AAP ने पाया बहुमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं