- जायसवाल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द IPL 2023 अवार्ड के प्रबल दावेदार
- सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पांचवें नंबर पर
- जायसवाल के 14 मैचों में 625 रन
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बल्ले से बवाल मचाने वाले और भविष्य के सुपरस्टार कहे जा रहे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के प्रदर्शन की हीट को राष्ट्रीय सेलेक्शन कमेटी ने महसूस कर लिया है. जायसवाल फाइनल से पहले तक खेले 14 मैचों में 48.07 के औसत से 625 रन बनाकर पांचवें सबसे सफल बल्लेबाज हैं. रनों से इतर जायसाल ने एक शतक बनाया, 98 रन की पारी खेली, उसके बाद दिग्गजों ने इस लेफ्टी बल्लेबाज को जल्द से जल्द टीम इंडिया में जगह देने की मांग शुरू कर दी थी. और अब प्रदर्शन और उठ रही मांग का असर बीसीसीआई पर पड़ा है. और बीसीसीआई (BCCI) अहम फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि जायसवाल उसकी भविष्य की पॉलिसी में हैं. अब सेलेक्टरों ने यशस्वी को WTC Final के लिए बतौर स्टैंड-बाई खिलाड़ी के रूप में चुना है, लेकिन इस फैसले से बीसीसीआई ने अपने इरादे पूरी तरह से साफ कर दिए हैं. बता दें कि 21 साल के यशस्वी आईपीएल में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पाने के सबसे प्रबल दावेदार हैं.
SPECIAL STORIES:
सचिन ने की शुबमन की जमकर तारीफ, पोस्ट कर बताया गिल की बैटिंग में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया
धोनी के पास है गिल से निपटने का यह ट्रंपकार्ड , विश्व कप के लिए दिखाया वापसी का दम
जायसवाल को WTC Final के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह स्टैंड-बाई खिलाड़ी चुना गया है. वजह यह है कि गायकवाड़ की शादी होने जा रही है और वह होने वाले फाइनल के लिए टीम के साथ नहीं रह पाएंगे. फाइनल मुकाबला 7 से 12 जून तक ओवल में खेला जाएगा. बोर्ड के फैसले की वजह जायसवाल का प्रथमश्रेणी प्रदर्शन भी है. इस लेफ्टी बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में 9 मैचों में 1,169 रन बनाए थे. इसमें उनके पांच शतक शामिल हैं. जायसवाल के एक या दो दिन में इंग्लैंड के उड़ान भरने की संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने शिष्य के WTC फाइनल के लिए स्टैंड-बाई खिलाड़ी के रूप में चुने जाने पर उनके कोच ज्वाला सिंह ने NDTV से बातचीत में कहा, "हमें यशस्वी के बुलावे की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. बोर्ड की तरफ से उन्हें अचानक ही यह बुलावा आया, लेकिन यह बहुत ही अच्छी बात है", उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों और इंग्लिश कंडीशन में अभ्यास करने से उनके कॉन्फिडेंस में बहुत ज्यादा इजाफा होगा", ज्वाला बोले, "मुझे उनके खेलने की उम्मीद कम है, लेकिन अब उन्हें भविष्य के चैलेजों को ध्यान में रकते हुए खुद को तैयार करना चाहिए. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह उनकी नीति का हिस्सा हो चले हैं. ऐसे में उन्हें हर दौरे और हालात को ध्यान में रखकर खुद को तैयार करना होगा."
बीसीसीआई के इस फैसले के बाद यह भी साफ है कि उनका चयन विंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय टी20 टीम में भी जरूर किया जाएगा. वहीं, यह भी हो सकता है कि उन्हें टेस्ट टीम के लिए भी बुलावा आ जाए क्योंकि टीम रोहित को जुलाई में विंडीज में दो टेस्ट मैच खेलने हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'चेन्नई सुपर किंग्स के पास है फाइनल जीतने का ख़ास फॉर्मूला, कोच फ्लेमिंग ने बताया प्लान
* अगर IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 7 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं