CSK vs GT: चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के लिए पूर्व की तुलना में पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार रहेगी तथा अतीत में उन्होंने परिस्थितियों और पिचों का आकलन करने में गलती की थी. रविवार को फाइनल के दिन बारिश की संभावना जताई गई है.
फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ हमने चेन्नई के लिए खुद को इतनी अच्छी तरह से तैयार किया कि कुछ अवसरों पर हमें विरोधी टीम के मैदानों पर जूझना पड़ा. इसलिए फाइनल में थोड़ी चुनौती होगी लेकिन फाइनल में जीत दर्ज करने का हमारा रिकॉर्ड 50 प्रतिशत है.'' उन्होंने कहा,‘‘ हमें फाइनल में किस तरह की परिस्थितियां मिलेंगी हम इसको लेकर चिंतित नहीं हैं. दो पिच में से किसी एक का चयन किया जाएगा लेकिन हम चिंतित नहीं हैं. हम अतीत की तुलना में इस बार फाइनल के लिए बेहतर तैयार हैं.'' इस बीच गुजरात टाइटंस के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि घरेलू परिस्थितियों की अच्छी समझ होने से उनकी टीम को फायदा मिलेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोलंकी ने कहा,‘‘ हमने यहां कई मैच खेले हैं और इस मामले में हम निश्चित तौर पर बेहतर स्थिति में है. हमने पिछले साल यहां फाइनल खेला था और बड़े मैचों में सफल रहे हैं.''
--- ये भी पढ़ें ---
* GT के खिलाफ Qualifier 2 से पहले Cameron Green का बड़ा बयान, 'दुनिया में सबसे आसान...'
* Naveen Ul Haq के जश्न के अंदाज पर Sunil Gavaskar का बड़ा बयान, "इसे समझ नहीं पाया"
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: Lucknow Tournament से बाहर, Qualifier-2 में अब MI की भिड़ंत GT से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं