हार्ट अटैक का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सीने में दर्द, सांस फूलना और ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षण आते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका चेहरा और त्वचा भी दिल की सेहत के बारे में कुछ संकेत दे सकते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि चेहरे और त्वचा में दिखने वाले कुछ बदलाव कई बार शरीर के अंदर चल रही स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं. हालांकि केवल चेहरे के आधार पर हार्ट अटैक की पहचान नहीं की जा सकती, लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
दिल्ली के सीके बिड़ला हॉस्पिटल के डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी डॉ. अंशुल कुमार जैन का कहना है कि स्किन में होने वाले बदलाव कई बार ब्लड सर्कुलेशन, ऑक्सीजन की कमी या कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. चेहरे पर अचानक पीलापन नजर आना
डॉ. जैन कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का चेहरा अचानक बहुत ज्यादा पीला दिखाई देने लगे, तो ये शरीर में ब्लड फ्लो कम होने का संकेत हो सकता है. हार्ट अटैक के दौरान शरीर महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त पहुंचाने को प्राथमिकता देता है, जिससे स्किन तक ब्लड का फ्लो कम हो सकता है. हालांकि, एनीमिया, लो ब्लड प्रेशर या अन्य कारणों से भी चेहरा पीला पड़ सकता है.
2. ठंडी और चिपचिपी स्किन के साथ पसीना आना
डॉक्टर कहते हैं कि बिना किसी शारीरिक मेहनत या गर्म मौसम के अगर अचानक बहुत ज्यादा पसीना आने लगे और त्वचा ठंडी या चिपचिपी महसूस हो, तो ये गंभीर हार्ट संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षणों के साथ सीने में दबाव, चक्कर आना या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
3. होंठों या चेहरे पर नीलापन दिखाई देना
होंठों, चेहरे या उंगलियों के आसपास नीला या स्लेटी रंग दिखाई देना इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है. इसे मेडिकल भाषा में सायनोसिस कहा जाता है. ये गंभीर हृदय या फेफड़ों की समस्या से जुड़ा हो सकता है और ऐसी स्थिति में तुरंत इलाज जरूरी होता है.
4. स्किन या आंखों का पीला पड़ना
डॉक्टर अंशुल का कहना है कि स्किन या आंखों का पीला होना आमतौर पर हार्ट अटैक का सीधा संकेत नहीं माना जाता. यह कई बार लिवर या रक्त से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है. हालांकि जिन लोगों में पहले से हृदय रोग के जोखिम कारक मौजूद हैं, उन्हें इस तरह के बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.
5. आंखों के आसपास पीले रंग के छोटे धब्बे
पलकों के आसपास दिखाई देने वाले पीले रंग के छोटे उभरे हुए धब्बों को जैंथेलाज्मा कहा जाता है. ये कोलेस्ट्रॉल और वसा के जमाव के कारण बनते हैं. ऐसे धब्बे होने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति को हार्ट डिजीज जरूर है, लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है, जो फ्यूचर में हार्ट की बीमारी का रिस्क बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें - प्रदूषित हवा से खून में बनने लगते हैं क्लॉट्स! जानें कैसे PM2.5 बढ़ाता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं