- धोनी का ट्रंप-कार्ड मारेगा बाजी?
- शुभमन गिल का बल्ला फिर उगलेगा आग ?
- कुछ ऐसे परेशान किया है धोनी के ट्रंप-कार्ड ने!
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2032) में गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मानो बल्ले से आग लगा दी है. चेन्नई के खिलाफ फाइनल से पहले शुभमन टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा 851 रन बनाकर पर्पल कैप झटकने के सबसे प्रहल दावेदार हैं. और IPL Final 2023 में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें उन पर लगी हैं. और जैसा हाल पिछले चार मैचों में गिल ने प्रतिद्वंद्वी बॉलरों का किया है, उससे विपक्षी खेमे में दहशत है, लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) को वह ट्रंपकार्ड मिल गया है, जो फाइनल में गिल की बोलती बंद कर सकता है.
SPECIAL STORIES:
सचिन ने की शुबमन की जमकर तारीफ, पोस्ट कर बताया गिल की बैटिंग में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया
पिछले काफी लंबे समय चोटिल रहने के बाद वापसी करने वाले दीपक चाहर को गिल के खिलाफ कुछ सफलता मिली है. चाहर गिल को 47 गेंदों के भीतर तीन बार आउट कर चुके हैं, जबकि उन्होंने 62 रन खर्च किए हैं. ऐसे में चाहर कप्तान धोनी को उम्मीद देते हैं और आज उनका शुरुआती स्पेल बहुत ही ज्यााद अहम होने जा रहा है. गिल ने इस आईपीएल में फाइनल से पहले तक सिर्फ 9 ही मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों से चाहर ने सेलेक्टरों को मैसेज भेज दिया है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और विश्व कप के लिए वापसी के लिए तैयार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपक ने खेले नौ मैचों में फेंके 30 ओवरों में 12 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रन-रेट 8.63 का है. निश्चित तौर पर दीपक को अभी इसमें सुधार करना बाकी है, लेकिन उनकी गेंदों में पुरानी धार साफ-साफ दिख रही है. उनके चटकाए 12 विकेट इस बात का प्रमाण हैं. और यह बताता है कि अगर वह चेन्नई के लिए सभी 15 मैच खेलते, तो निश्चित रूप से वह पर्पल कैप के लिए मोहम्मद शमी को चैलेंज दे सकते थे.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'चेन्नई सुपर किंग्स के पास है फाइनल जीतने का ख़ास फॉर्मूला, कोच फ्लेमिंग ने बताया प्लान
* अगर IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 7 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं