India vs South Africa: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम जब आईसीसी (ICC) वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का सामना करने उतरेगी तो टीम इंडिया की कोशिश अपने विजयी अभियान को बरकरार रखने की होगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका जारी टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों के रूप में सामने आई हैं. भारत ने जहां एक तरफ सात में से सात मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने सात में से 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. दक्षिण अफ्रीका ने इस पूरे टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है दूसरी तरफ मोहम्मद शमी के आने के बाद भारतीय गेंदबाजी और भी घातक हो गई है, ऐसे में रविवार को दर्शकों को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स पर वैसे को बल्लेबाजी आसान होती है. पिच पर बाउंस अच्छा होता है और गेंद पड़ने के बाद बल्ले पर अच्छे से आती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान होता है. वहीं नई गेंद से गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलता है. इसके अलावा यहां पर दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप 2023 के दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग नहीं हुए हैं, जो यहां के आंकड़ों से उलट स्थिति है. ईडन गार्डन्स में कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने का फैसला करता है क्योंकि प्लेइंग कंडिशन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा पहुंचाती है और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. ईडन गार्डन्स अब तक हुए 37 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मौकों पर जीत दर्ज की है जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भारत ने नाम है, जिसने श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बनाए थे.
कैसा रहेगा मौसम
कोलकाता में मैच के दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो शाम को थोड़ा कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. इस दौरान बारिश की संभावना केवल 4 प्रतिशत है यानि मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी.
ऐसे हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आंकड़ें
बात अगर आंकड़ों की करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 90 वनडे हुए हैं. इस दौरान भारत ने 37 मैच अपने नाम किए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 50 मुकाबले जीते हैं. तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
बात अगर विश्व कप की करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका कुल पांच बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं और इस दौरान तीन बार अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है तो दो मौकों पर बाजी भारत ने मारी है.
यह भी पढ़ें: CWC 2023 Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से खुला IND vs PAK के बीच सेमीफाइनल का रास्ता, ऐसा है पूरा गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं