India vs South Africa, IND vs SA World Cup 2023: भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक और रवींद्र जडेजा के पांच विकटों के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से रौंदकर जारी टूर्नामेंट की अपनी आठवीं जीत दर्ज की. विजयी रथ पर सवाल भारत ने इसके साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है. भारत की इस जीत के साथ ही उसका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में विराट कोहली की 101 और श्रेयस अय्यर की 77 रनों की पारी के दम पर 326 रन बनाए. इसके जवाह में दक्षिण अफ्रीकी टीम 83 रनों पर ऑल-आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.
(SCORECARD | विश्व कप की पूरी कवरेज | प्वाइंट्स टेबल)