विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

हम सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच चाहते हैं, एकमात्र टेस्ट नहीं, सौरव गांगुली ने कहा

Eng vs Ind: गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई को निराशा है कि इस मैच का आयोजन नहीं हो पाया लेकिन वह चिंतित खिलाड़ियों पर एक सीमा से आगे दबाव नहीं बना सकता था. उन्होंने कहा, ‘हम बेहद निराश हैं कि यह श्रृंखला बीच में ही खत्म हो गयी. इसका एकमात्र कारण कोविड-19 का प्रकोप और खिलाड़ियों की सुरक्षा थी.

हम सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच चाहते हैं, एकमात्र टेस्ट नहीं, सौरव गांगुली ने कहा
बीसीसीआई के बॉस सौरव गांगुली
नयी दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोमवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित एक टेस्ट मैच को श्रृंखला का पांचवां और निर्णायक मैच माना जाना चाहिए जिसे कि भारतीय खेमे में कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद रद्द कर दिया गया था. उन्होंने इस मैच को एकमात्र टेस्ट के रूप में मानने की संभावना से भी इन्कार किया. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखकर रद्द कर दिये मैच के भाग्य पर विवाद समाधान समिति (डीआरसी) के फैसले की मांग की है. आईसीसी ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है. यह मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना था. गांगुली ने  कहा, ‘हम चाहते हैं कि श्रृंखला पूरी हो जाए क्योंकि यह हमारी (इंग्लैंड में) 2007 के बाद श्रृंखला में पहली जीत होगी.'

उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट वास्तविक प्रारूप है और इससे किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा.' जब यह मैच रद्द किया गया तब भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा था. भारतीय टीम ने मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेलने से इन्कार कर दिया था. यदि इस मैच को ‘गंवा दिया' की श्रेणी में रखा जाता है, तो इससे ईसीबी को चार करोड़ पौंड की बीमा राशि मिल सकती है. उसने दावा किया है कि इससे उसे मैच रद्द किये जाने से होने वाले नुकसान की भरपायी करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें 

इधर क्रिस वोक्स आईपीएल से हटे, उधर दिल्ली ने नया खिलाड़ी लपक लिया

सौरव ने दी सफाई, आईपीएल के कारण भारतीयों ने पांचवां टेस्ट खेलने से मना नहीं किया बल्कि...

शास्त्री सहित कोचिंग स्टॉफ इस तारीख को हो सकते हैं ब्रिटेन से रवाना, लेकिन...

विश्व कप के बाद विराट छोड़ेंगे वनडे और टी20 की कप्तानी, इस बड़ी वजह से लिया फैसला, Report

गांगुली से यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई ने अगले साल जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान टेस्ट के बदले में दो अतिरिक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की है, उन्होंने कहा, ‘हम अतिरिक्त वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये तैयार हैं और यह मुद्दा नहीं है. बस इतना है कि बाद में जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वह श्रृंखला का पांचवां मैच होगा.' आईसीसी को यदि लगता है कि मैच का आयोजन कोविड-19 के कारण नहीं हो पाया तो फिर भारत आधिकारिक तौर पर 2-1 से श्रृंखला जीत जाएगा. इस तरह से मैच रद्द किये जाने को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कोविड से जुड़े नियमों के अंतर्गत ‘स्वीकार्य' माना जाता है.

गांगुली ने कहा, ‘पिछले 18 महीनों में कोविड-19 के कारण श्रृंखलाएं रद्द करने को प्राथमिकता दी गयी. बीसीसीआई ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला रद्द कर दी थी जिससे हमें चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.' उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि भविष्य में ऐसे मामलों में ठोस ‘चिकित्सा सलाह'होगी, जिससे टीम के अंदर कोविड के मामले पाये जाने के बावजूद श्रृंखला जारी रखी जा सके. इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘क्योंकि हम जानते हैं कि दर्शकों और टेलीविजन के दर्शकों के मामले में यह कितना नुकसानदायक है विशेषकर जबकि इस तरह की रोमांचक श्रृंखला खेली जा रही हो. टेस्ट क्रिकेट बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता है.'

गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई को निराशा है कि इस मैच का आयोजन नहीं हो पाया लेकिन वह चिंतित खिलाड़ियों पर एक सीमा से आगे दबाव नहीं बना सकता था. उन्होंने कहा, ‘हम बेहद निराश हैं कि यह श्रृंखला बीच में ही खत्म हो गयी. इसका एकमात्र कारण कोविड-19 का प्रकोप और खिलाड़ियों की सुरक्षा थी. हम एक सीमा तक ही उन्हें मजबूर कर सकते है। महामारी इतनी बुरी है कि कोई भी एक निश्चित सीमा से आगे नहीं बढ़ सकता.'

गांगुली से पूछा गया कि क्या खेलने में असहज महसूस करने वाले सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम देकर नयी टीम उतारने पर विचार किया गया, उन्होंने न में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘नहीं यह विकल्प नहीं था क्योंकि योगेश परमार (जूनियर फिजियो जिनका परीक्षण मैच से पहले पॉजिटिव आया था) का सभी खिलाड़ियों से करीबी संपर्क था.' गांगुली ने कहा, ‘इसलिए यह निश्चित तौर पर चिंता का कारण था. यह ऐसा है जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है और खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार भी

VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान . ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Parmod Sharma, England Vs India 2021, Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com