- कोहली का विराट फैसला!
- सही समय पर भारतीय कप्तान करेंगे ऐलान
- टी20 विश्व कप कोहली के लिए आखिरी मौका!
क्रिकेट से बड़ी और विश्वस्त खबर आ रही है. हालांकि, इसकी टाइमिंग थोड़ी जरूर अटपटी है क्योंकि कुछ ही दिन बाद टी20 विश्व कप (T20 World Cup) शुरू होने जा रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट का नया सच यही है कि नियमित कप्तान विराट (Virat Kohli) ने विश्व कप (T20 World Cup) के बाद वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है और कोहली सही समय पर खुद ही इस बारे में ऐलान करेंगे. इस बात की चर्चा पिछले काफी समय से बहुत ही जोर-शोर से चल ही रही थी और अब सूत्रों के हवाले से यह साफ हो चला है कि विराट इस बात के लिए राजी हो गए हैं और उन्होंने काफी दिन पहले से ही इसका मन बना लिया था. हमारे सूत्रों के अलावा अन्य कई रिपोर्टों में भी इस बात का जिक्र किया गया है. हालांकि, पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ कुछ महीने पहले भारत में खेली गयी सीरीज के दौरान भी इस बात के संकेत देखने को मिले थे, जब रोहित कप्तानी कर रहे थे और कोहली खुद फील्डिंग करने बाउंड्री पर चले गए थे. तब भी ऐसे कयासों को बल मिला था और जब विराट का प्रदर्शन डांवाडोल हुआ, रहाणे ने अपनी कप्तानी में टेस्ट सीरीज जितायी और रोहित ने बेहतर किया, तो भी पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया के एक वर्ग ने इस डिबेट को जन्म दिया कि अब अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान चुनने का समय आ गया है.
पिछले कुछ महीनों में जब-जब कोहली के प्रदर्शन में गिरावट आयी और जब-जब रोहित का बल्ला बोला, तब-तब सोशल मीडिया पर इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि रोहित को सफेद गेंद संस्करण में कप्तानी सौंप देनी चाहिए. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बतौर कप्तान विराट का लगातार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम होना, रोहित के खाते में आईपीएल के पांच खिताब जमा होना और उनके फैसलों की शानदार परिपक्वता रही है. लेकिन कोहली के निर्णय की जो वजह सामने आयी है, वह अलग ही है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
ये भी पढ़ें
* T20I में करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज, केशव महाराज ने रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
* ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद Neeraj Chopra का दूसरा सपना भी हुआ पूरा, खुद किया खुलासा
* T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, जिस खिलाड़ी ने बनाया था चैंपियन, उसे नहीं मिली जगह
* India-England के बीच 5th टेस्ट मैच रद्द, जानें 10 खास बातें
सूत्रों के मुताबिक विराट ने काफी पहले ही इस बारे में रोहित और टीम मैनेजमेंट को खुलकर बता दिया कि वह अपना पूरा ध्यान अपनी बैटिंग और विश्व कप सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रुतबे को बरकरार रखने पर लगाना चाहते हैं. हालिया समय में विराट ने खुद महसूस किया कि तीनों फॉर्मेटों में बोझ के कारण उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है और अब वह इस असर को मिटाकर पहले जैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं.
सूत्रों के अनुसार इस फैसले को लेकर विराट कोहली विश्व कप के बाद खुद ही सही समय पर ऐलान करेंगे. वहीं, बीसीसीआई भी काफी समय से महसूस कर रहा था कि कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ा है और अब समय आ गया है कि कोहली की कप्तानी के बोझ का बंटवारा किया जाए. सूत्र के अनुसार खुद विराट ने ही सबसे पहले यह महसूस किया कि बोझ का असर उनकी बैटिंग पर पड़ रहा है और इससे नुकसान हो रहा है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं