विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सेट किए Couple Goals, कृष्ण दास के कीर्तन में हरि राम जपते आए नजर 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए और कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल होते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सेट किए Couple Goals, कृष्ण दास के कीर्तन में हरि राम जपते आए नजर 
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का लेटेस्ट वीडियो, कृष्ण दास के कीर्तन में हरि राम जपते आए नजर
Twitter
नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड का प्यारा कपल है, जो लाइमलाइट से दूर अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहा है. इसी बीच कपल का एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं और कपल गोल्स सेट करते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, रविवार रात मुंबई में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल होते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कपल भक्ति संगीत का आनंद लेते और उसमें पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है. 

कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

वीडियो में अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ बैठे हैं और संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूम रहे हैं. इस दौरान वे कुछ पल के लिए कैमरे की तरफ देखते हैं, फिर अपना ध्यान वापस संगीत की ओर लगा लेते हैं और शाम का आनंद लेना जारी रखते हैं. वीडियो में अनुष्का शर्मा ब्राउन अनारकली सूट में नजर आ रही हैं. जबकि विराट कोहली काली टीशर्ट और वाइट पैंट में नजर आ रहे हैं. दोनों को हरि राम जपते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट

पहली बार नहीं बने हिस्सा

यह कार्यक्रम कृष्ण दास के भारत दौरे का हिस्सा था. अमेरिकी गायक कृष्ण दास अपने भक्ति संगीत के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे पारंपरिक भारतीय मंत्रों को पश्चिमी संगीत शैली के साथ मिलाते हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए हों. इससे पहले जुलाई 2026 में भी यह कपल लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक ऐसे ही संगीतमय कार्यक्रम में शामिल हुआ था. 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली करते हैं नीम करोली बाबा की भक्ति

अनुष्का और विराट की बात करें तो, कुछ वर्षों से काफी हद तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं. खबरों के अनुसार, यह कपल अब लंदन में बस गया है और अपना ज्यादातर समय वहीं अपने दो बच्चों, वामिका और अकाय की परवरिश में बिताता है.  वे अपने करियर के साथ-साथ नीम करौली बाबा और उनकी शिक्षाओं के प्रति अपनी गहरी आस्था के लिए भी जाने जाते हैंय वे कई बार वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से भी मिलने जा चुके हैं. जबकि नीम करौली बाबा की बात करें तो, हाल ही में उनके जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की जबरदस्त सफलता के कारण वे चर्चा में रहे. बताया जाता है कि 1.5 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Song: ‘रामायणम्' का ‘मंगल रंग' गाना 5 भाषाओं में रिलीज, जानकी राम के संगम की झलक, अरिजीत सिंह समेत 10 सिंगर्स ने दी है आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Krishna Das, Krishna Das Kirtan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com